'दिलावर हटे तो नुकसान हमारा होगा', कांग्रेस नेता डोटासरा का बयान चर्चा में
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरे को लेकर एक बार फिर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने तीखा हमला किया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को लेकर पूछे गए सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि भगवान उन्हें लंबी उम्र दे और वे शिक्षा मंत्री बनेे रहे। अगर वह इसी तरीके से काम करते रहेंगे तो कांग्रेस को राजस्थान में तीन चौथाई बहुमत मिलेगा। जिसे कोई नहीं रोक सकता। इस दौरान उन्होंने सीएम भजनलाल और ओम बिरला की मुलाकात को लेकर भी बड़ा सवाल उठाया।
मदन दिलावर जैसे मंत्री रहेंगे, तो तीन चौथाई बहुमत मिलेगा: डोटासरा
प्रदेश के झालावाड़ में हुए स्कूल हादसे को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कांग्रेस के निशाने पर हैं। इधर, राजधानी जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिलावर को लेकर एक पूछे गए सवाल पर डोटासरा ने तंज कसते हुए चुटकी ली। उन्होंने कहा कि भगवान उनको लंबी उम्र दे और वह शिक्षा मंत्री बने रहे। वह इसी तरीके से काम करते रहेंगे तो कांग्रेस को राजस्थान में कोई नहीं रोक सकता। राजस्थान में कांग्रेस को तीन चौथाई बहुमत प्राप्त होगा। बता दें कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयानों को लेकर भी कांग्रेस उनका लगातार घेरती रही है।
6 घंटे तक ओम बिरला के कक्ष में क्यों बैठे रहे?
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लगातार दिल्ली दौरों को लेकर सियासत गरमाई हुई हैं। इधर, कांग्रेस उनके इन दौरों को लेकर जमकर हमला कर रही है। इस बीच डोटासरा ने फिर से सीएम के दिल्ली दौरे पर सवाल उठाते हुए बड़ा सवाल पूछ लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी पहले यह बताएं कि वे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कक्ष में 6 घंटे तक क्यों बैठे रहे? उन्होंने कहा कि यह कुछ सामान्य बात नहीं थी। इसके पीछे कोई मजबूरी रही होगी, जिसे मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने सीएम को घेरते हुए कहा कि उनके भाषण से पहले ही प्रेस नोट में सब कुछ आ जाता है कि कौन क्या बोलेगा?

वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर