पैरा एशियाई खेलों के 13 विजेताओं और प्रतिभागियों को मिलेंगे 19.72 करोड़
पंचकूला। पैरा एशियाई खेलों-2022 में भाग लेने वाले हरियाणा के 13 खिलाड़ियों और पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार के लिए प्रदेश सरकार ने 19.72 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। बैडमिंटन में स्वर्ण और रजत पदक विजेता नितेश कुमार को साढ़े चार करोड़ रुपये और स्वर्ण पदक विजेता एथलेटिक्स हैनी को तीन करोड़ रुपये मिलेंगे। खिलाड़ियों ने नकद पुरस्कार वितरण में देरी को लेकर कुछ दिन पहले हरियाणा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष और प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से मुलाकात की थी। मंत्री ने इस मामले को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष उठाया, जिसके परिणामस्वरूप त्वरित कार्रवाई करते हुए सरकार ने पुरस्कार राशि जारी कर दी। हालांकि यह खिलाड़ी खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम से भी मिले थे। रजत पदक जीतने वाली सरिता अधाना (पैरा तीरंदाजी) के साथ ही पूजा, धर्मबीर, रिंकू, प्रमोद, योगेश कथुनिया, रामपाल और मोनू घनघस को डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
पैरा लान बाल खिलाड़ी अंजू बाला, एथलेटिक्स खिलाड़ी जसबीर और कनोइंग खिलाड़ी जयदीप को खेलों में भाग लेने के लिए साढ़े सात लाख रुपये मिलेंगे। वहीं, एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रणव सूरमा, रमन शर्मा, सुमित और तरुण ढिल्लों को भी स्वर्ण पदक जीतने पर तीन-तीन करोड़ रुपये मिलेंगे। यह पुरस्कार राशि जल्द मंजूर की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हमारे पैरा-एथलीटों ने हरियाणा और देश को गौरवान्वित किया है। यह सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य था कि उन्हें बिना देरी के सम्मानित कर पुरस्कृत किया जाए।
।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
उमरेठ विधानसभा उपचुनाव परिणाम: BJP आगे, कांग्रेस दूसरे स्थान पर
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज