मध्य प्रदेश में सिरफिरे ने जिला अस्पताल में नर्सिंग छात्रा का गला रेता
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला अस्पताल परिसर में शुक्रवार दोपहर एकतरफा प्रेम में पड़े सिरफिरे युवक ने नर्स का प्रशिक्षण ले रही 18 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। दिन-दहाड़े अंजाम दी गई इस दुस्साहसिक घटना के समय डॉक्टर रूम के बाहर अनेक लोग मौजूद थे।
घटना के दौरान अस्पताल परिसर में भगदड़ मच गई
इसके बावजूद युवक ने कुर्सी पर बैठी युवती को जमकर पीटा फिर चाकू से दनादन वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अधिक खून बहने से युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में भगदड़ मच गई। युवक मौके से भाग निकला। बाद में पुलिस ने अस्पताल परिसर से कुछ दूर उसे गिरफ्तार कर लिया। दोपहर करीब तीन बजे अस्पताल परिसर में सबकुछ सामान्य चल रहा था। इसी बीच 22 वर्षीय आरोपित युवक अभिषेक कोष्ठी डॉक्टर्स रूम नंबर 22 में नर्सिंग छात्रा संध्या चौधरी के पास पहुंचा और उसे अचानक से पीटने लगा।
अभिषेक ने संध्या के गले पर साथ लाए चाकू से लगातार वार किए
लोगों ने रोकना चाहा तो आरोपित ने धमकाया कि अगर कोई बीच में आया तो उसे खत्म कर देगा। अभिषेक ने संध्या के गले पर साथ लाए चाकू से लगातार वार किए। पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका के अनुसार, हत्यारोपित अभिषेक कोष्ठी ने पूछताछ में बताया है कि उसकी संध्या से दो साल से बात चल रही थी। जांच में पाया गया कि कुछ समय से वह युवती को परेशान कर रहा था, लेकिन उसने यह बात परिवार में किसी को नहीं बताई थी।
डॉक्टर बनना चाहती थी संध्या
मृतका संध्या नरसिंहपुर के सांकल रोड निवासी हीरालाल चौधरी की बेटी थी। दादी हक्की बाई ने बताया कि संध्या डॉक्टर बनना चाहती थी। परिवार में सब नौकरी करते हैं। संध्या इकलौती बेटी थी।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
उमरेठ विधानसभा उपचुनाव परिणाम: BJP आगे, कांग्रेस दूसरे स्थान पर
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज