रेजीडेंट डॉक्टर की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, ओपीडी-सामान्य वार्ड में नहीं दे रहे सेवाएं
उदयपु। रउदयपुर में वाटर कूलर से करंट लगने से हुई डॉक्टर रवि की मौत के विरोध में जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। डॉक्टरों ने ओपीडी और सामान्य वार्ड की सेवाएं बंद कर दी हैं। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं को हड़ताल से अलग रखा गया है। हड़ताल कर रहे डॉक्टरों की मांग है कि मृतक डॉक्टर के परिजनों को मुआवजा दिया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
दरअसल, अब तक रेजिडेंट डॉक्टर दो घंटे का सांकेतिक कार्य बहिष्कार कर रहे थे, लेकिन शुक्रवार से उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी गई है। संभाग के सबसे बड़े मथुरादास माथुर अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि हड़ताल को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्थाएं की हैं, ताकि मरीजों को परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी सेवाओं, ऑपरेशन थिएटर और लेबर रूम के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। वरिष्ठ फैकल्टी ने मोर्चा संभाल लिया है और जूनियर-सीनियर रेजिडेंट भी सहयोग कर रहे हैं।
एसएन मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में असर
जोधपुर के एसएन मेडिकल कॉलेज और उससे संबंधित अस्पतालों में कुल 490 से अधिक रेजिडेंट डॉक्टर कार्यरत हैं। हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। गौरतलब है कि उदयपुर में वाटर कूलर में करंट आने से डॉ. रवि की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रदेशभर के रेजिडेंट डॉक्टरों ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन शुरू किया था। डॉक्टरों की मांग है कि ऐसी लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई हो, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
उमरेठ विधानसभा उपचुनाव परिणाम: BJP आगे, कांग्रेस दूसरे स्थान पर
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में