खनिज विभाग का एक्शन: रेत माफियाओं के खिलाफ अभियान, अवैध रेत से लदे चार हाइवा जब्त
नवापारा राजिम क्षेत्र में रेत के अवैध कारोबार पर खनिज विभाग रायपुर की लगातार कार्रवाई जारी है। बुधवार-गुरुवार की दरयानी रात सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम ने गोबरा नवापारा क्षेत्र की तीन रेत खदानों तर्री, पारागांव और लखना में आकस्मिक छापेमारी की। हालांकि छापे के दौरान तीनों स्थानों पर खदानें बंद मिलीं।
इसके बावजूद टीम ने मोर्चा नहीं छोड़ा। गरियाबंद की ओर से अवैध रेत लेकर आ रहे एक हाइवा वाहन को जब्त कर गोबरा नवापारा थाना के सुपुर्द किया गया। इसी तरह अभनपुर क्षेत्र में धमतरी जिले से अवैध रेत ला रहे तीन हाइवा वाहनों को पकड़कर आवश्यक कार्रवाई के बाद थाना अभनपुर को सुपुर्द किया गया।
गौरतलब है कि राज्य शासन ने 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत उत्खनन पर प्रतिबंध लगाया है, बावजूद इसके रेत माफिया अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आ रहे। इस कार्रवाई को लेकर सुनील दत्त शर्मा ने कहा कि ष्रेत के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बशा नहीं जाएगा।
विभाग की निगरानी लगातार जारी है और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। रेत और मुरूम के अवैध कारोबारियों पर सत कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय प्रशासन एवं खनिज विभाग की इस तत्परता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
उमरेठ विधानसभा उपचुनाव परिणाम: BJP आगे, कांग्रेस दूसरे स्थान पर
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में