विवाद के बीच Sardaar Ji 3 से Neeru Bajwa ने झाड़ा पल्ला
नई दिल्ली। नीरू बाजवा और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म सरदार जी 3 ट्रेलर रिलीज के बाद से ही विवादों में फंसी हुई है। फिल्म भले ही ओवरसीज मार्केट में रिलीज हुई है, लेकिन भारत में इसको लेकर लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के लिए बॉलीवुड के दरवाजे बंद कर दिए गए थे। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट ही ब्लॉक नहीं हुए, बल्कि जिन पाक सेलेब्स ने यहां काम किया, उनके पोस्टर्स भी रिमूव कर दिए गए।
सरदार जी 3 पर मचा बवाल
इन सबके बीच दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को देखना शॉकिंग रहा। आलोचना और विरोध के बावजूद अभिनेता फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं और विवादों पर चुप्पी साधे हुए हैं। इस बीच फिल्म की लीड हीरोइन नीरू बाजवा ने एक बड़ा कदम उठा लिया है।
नीरू बाजवा ने उठाया बड़ा कदम
रेडिट यूजर्स की मानें तो हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर उठे बवाल के बाद नीरू बाजवा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से सरदार जी 3 से जुड़े सारे पोस्ट्स डिलीट कर दिए हैं। रेडिट ने लिखा है कि नीरू के पोस्ट डिलीट करने के बाद दिलजीत दोसांझ ने भी उनके साथ एक गाना और मूवी का ट्रेलर हटा दिया है। कहा जा रहा है कि कैनेडियन-पंजाबी एक्ट्रेस नीरू ने हानिया आमिर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है।

“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
उमरेठ विधानसभा उपचुनाव परिणाम: BJP आगे, कांग्रेस दूसरे स्थान पर
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में