Yashasvi Jaiswal से क्यों बार-बार छूट रहे कैच?
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां वह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले टेस्ट में टीम इंडिया को 5 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने दोनों पारियों को मिलाकर 5 शतक जड़े थे, लेकिन इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा।
मैच में मिली हार में सबसे बड़ी कमजोरी टीम इंडिया की खराब फील्डिंग रही, जहां पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने 4 कैच छोड़े और कंगारू बैटर्स ने भारत के खिलाफ खूब रन बनाए।
फील्डिंग में कैच छोड़ने की वजह से यशस्वी को ट्रोलर्स ने निशाने पर लिया हैं। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कारण बताया है कि क्यों यशस्वी से बार-बार कैच छूट रहे हैं।
मोहम्मद कैफ ने बताया यशस्वी जायसवाल से क्यों छूट रहे कैच?
दरअसल, मोहम्मद कैफ , जो कि भारत के बेहतरीन फील्डर्स में से एक रहे। उन्होंने युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल के इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में बार-बार कैच ड्रॉप होने के पीछे की वजह बताई। यशस्वी ने लीड्स टेस्ट में कुल 4 कैच टपकाए, जिसकी वजह से भारत को बेहद नुकसान हुआ, जबकि मेजबान टीम ने 371 रन पांचवें दिन के खेल में चेज कर लिए।
मोहम्मद कैफ के अनुसार, यशस्वी जायसवाल के कैच छोड़ने का मुख्य कारण उनके हाथों पर बंधी स्ट्रैप है। उनका मानना है कि ड्यूक गेंद से अभ्यास करते समय चोट लगने पर खिलाड़ी अक्सर स्ट्रैप बांध लेते हैं।
कैफ ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा,
यशस्वी जायसवाल इतने कैच क्यों छोड़ रहे हैं। हम ड्यूक बॉल से प्रैक्टिस करते हैं। वहां मौसम ठंडा है और जब हमें हाथ पर चोट लगती है तो हम पट्टी लगा लेते हैं। ऐसी स्थिति में उंगलियां जकड़ जाती हैं और उनका फ्री मूवमेंट नहीं हो पाता। आप कैच नहीं पकड़ पाते क्योंकि पट्टी बांधी रहती है। पट्टी स्पॉन्ज का काम करती है। जैसे ही गेंद यहां गिरेगी, यह स्पॉन्ड का काम करेगी। गेंद उस पर लगकर बाउंस के साथ बाहर निकल जाएगी। - यशस्वी जायसवाल
अगर बात करें लीड्स टेस्ट की तो पहली पारी में ओली पोप ने बुमराह की गेंद को स्लिप कॉर्डन से निकालने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर जायसवाल की तरफ गई। इस दौरान जायसवाल गेंद को पकड़ नहीं पाए और वह उनके कलाई से टकराकर गिर गई। पोप ने इस मौके का फायदा उठाते हुए 106 रन बनाए।
इसके अलावा उसी पारी में जायसवाल ने एक और मौका गंवाया, जब ब्रूक ने बुमराह की गेंद को स्लिप्स के पास से खेलने की कोशिश की थी और गेंद चौथे स्लिप पर खड़े जायसवाल के पास गई, लेकिन वह एक सीधा कैच नहीं पकड़ पाए।
इंग्लैंड की दूसरी में भी जायसवाल से ड्रॉप हुए कैच
इंग्लैंड की दूसरी पारी में, मोहम्मद सिराज ने एक बाउंसर फेंकी ,जिस पर जायसवाल डीप से दौड़ते हुए आए और उन्होंने दोनों हाथों से गेंद को पकड़ा, लेकिन वह कैच पूरा नहीं कर पाए। इसका फायदा बेन डकेट ने उठाया और 149 रन की मैच विनिंग पारी खेली।

“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
उमरेठ विधानसभा उपचुनाव परिणाम: BJP आगे, कांग्रेस दूसरे स्थान पर
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में