प्रशासन ने कसी नकेल: अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप
महेंद्रगढ़। जिला नगर योजनाकार, नारनौल की टीम बुधवार को नियंत्रित और शहरी क्षेत्र महेंद्रगढ़ में राजस्व सम्पदा गांव पायगा (कैंची मोड के पास महेंद्रगढ़) में लगभग 05 एकड भूमि में काटी गई अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। इस कार्रावई में पांच एकड़ भूमि में 20 डीपीसी व दो चारदीवारी के साथ-साथ सभी रोड नेटवर्क उखाड़ दिए गए। यह पूरी तोड़फोड़ कार्रवाई जिला नगर योजनाकार, नारनौल और मौका डयूटी मजिस्ट्रेट गुंजन वर्मा, की अगुवाई में की गई।
क्षेत्रान्वेषक रवि कुमार, योगेन्द्र कुमार, विकास, जितेन्द्र के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। टाउन प्लानिंग विभाग ने जिला प्रशासन से पुलिस बल की मदद ली गई थी। जिला नगर योजनाकार, नारनौल ने लोगों से अपील की है कि नियन्त्रित क्षेत्र/शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें।
महानिदेशक, नगर और ग्राम आयोजना विभाग से लाइसेंस लेने के उपरान्त ही कृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करें। इसीलिए आम जन से बार-बार यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कालोनी में कोई प्लाट प्रापर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदें।

“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
उमरेठ विधानसभा उपचुनाव परिणाम: BJP आगे, कांग्रेस दूसरे स्थान पर
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में