यात्रीगण कृपया ध्यान दें! पंजाब में जुलाई में दो दिन 21 ट्रेनें रहेंगी रद और 23 डायवर्ट
अमृतसर। Punjab Train Cancel: अमृतसर स्थित जंडियाला गुरु रेलवे स्टेशन पर इंटरलाकिंग कार्य के चलते 12 से 14 जुलाई तक 69 रेलगाड़ियों का आवागमन प्रभावित रहेगा, जिनमें 21 रेलगाड़ियों को रद करते हुए 23 का रूट डायवर्ट किया जाएगा, तो वहीं चार को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है।
15 रेलगाड़ियों को देरी से चलाया जाएगा। इन रेलगाड़ियां के प्रभावित होने से यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि अमृतसर से जालंधर और अन्य राज्यों में जाने वाली रेलगाड़ियों के यात्रियों को कोई दूसरा विकल्प ही ढूंढ़ना पड़ेगा। इसलिए रेलवे ने कुछ दिन पहले ही एक नोटिफिकेशन जारी करके यात्रियों को जानकारी दी है, ताकि किसी भी तरह से आखिरी समय पर यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। जंडियाला गुरु रेलवे स्टेशन पर इंटरलाकिंग के काम के चलते रेलवे ने लिया फैसला, यात्रियों को करना पड़ेगा परेशानियों का सामना
ये रद हुईं रेलगाड़ियां
- ब्यास-तरनतारन (74603) 27 जून से 14 जुलाई तक
- तरनतारन-ब्यास (74604) 27 जून से 14 जुलाई तक
- ब्यास- तरनतारन (74605) 27 जून से 14 जुलाई तक
- तरनतारन-ब्यास (74606) 27 जून से 14 जुलाई तक
- भगतांवाला-खेमकरण (74686) एक जुलाई से 14 जुलाई तक
- खेमकरण-भगतांवाला (74685) एक जुलाई से 14 जुलाई तक
- चंडीगढ़-अमृतसर (12411) 12 से 14 जुलाई तक
- अमृतसर-चंडीगढ़ (12412) 12 से 14 जुलाई तक
- अमृतसर-नंगल डैम (14505) 12 से 14 जुलाई तक
- जालंधर शहर-अमृतसर (74641) 12 से 14 जुलाई तक
- अमृतसर-कादियां (74691) 12 से 14 जुलाई तक
- कादियां-अमृतसर (74692) 12 से 14 जुलाई तक
- नंगल डैम-अमृतसर (14506) 12 से 14 जुलाई तक
- नई दिल्ली-जालंधर सिटी (14681) 12 से 14 जुलाई तक रद रहेगी।

पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
उमरेठ विधानसभा उपचुनाव परिणाम: BJP आगे, कांग्रेस दूसरे स्थान पर
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण
SI भर्ती पेपर लीक केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, याचिका खारिज