क्यों Aamir Khan से फिल्म नहीं मांगते 'तारे जमीन पर' के 'ईशान'
नई दिल्ली। दर्शील सफारी 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'तारे जमीन पर' में डिस्लेक्सिया से पीड़ित 8 साल के बच्चे ईशान की भूमिका निभाकर मशहूर हुए थे। आमिर खान स्टारर मूवी के बाद उन्होंने बम बम भोले, जोकोमन, मिडनाइट्स चिल्ड्रन, कच एक्सप्रेस और फुले जैसी फिल्में कीं।
दर्शील सफारी के बाद आमिर खान के साथ बॉन्ड भी काफी अच्छा हो गया। यहां तक कि सितारे जमीन पर की स्क्रीनिंग में दर्शील भी आए थे और उन्होंने आमिर की फिल्म को काफी सराहा था। मगर इतने साल के बॉन्ड के बावजूद आखिर दर्शील ने उनसे कोई फिल्म क्यों नहीं मांगी, इस बारे में अभिनेता ने खुलासा किया है।
पांच साल से खुद के दम पर कर रहे काम
दर्शील सफारी ने मिड-डे के साथ बातचीत में बताया कि वह शर्म के कारण कभी भी आमिर से काम नहीं मांगते हैं। अभिनेता ने कहा, "महामारी के बाद मैंने जो भी काम किया है, वह बिना किसी कॉन्टैक्ट के किया है। ऑडिशन और स्क्रीन टेस्ट से मुझे यह समझने में मदद मिलती है कि मैं कोई भी रोल करने में सक्षम हूं या नहीं और इससे निर्माता-निर्देशकों को यह समझने में भी मदद मिलती है कि मैं उसमें फिट हूं या नहीं।"
आमिर खान से काम मांगने में आती है शर्म
दर्शील सफारी ने आगे कहा, "लोग इस बात से नाराज हो जाते हैं कि मैं आमिर खान से काम नहीं मांगता लेकिन मुझे ऐसा करने में बहुत शर्म आती है। वह मेरे भाई नहीं है कि मैं उन्हें फोन करके कहूं, 'प्लीज मुझे कोई स्क्रिप्ट दिलवा दो।' मैंने सिर्फ उन्हें शुभकामनाएं भेजना चुना है, जैसे उनके जन्मदिन पर एक टेक्स्ट मैसेज। यह मेरी पसंद है।"
तारे जमीन पर की तरह सीक्वल भी कर रहा कमाल
मालूम हो कि तारे जमीन पर 2007 की हिट फिल्मों में शुमार है। यह फिल्म आमिर खान की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है। वह आर्ट टीचर की भूमिका में नजर आए थे। 18 साल बाद इसका सीक्वल सितारे जमीन पर रिलीज हुआ है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक हाफ सेंचुरी मार चुकी है। फिल्म की कहानी स्पेशली एबेल्ड बच्चों पर आधारित है।

डॉक्टर की सलाह: अस्थमा फैमिली हिस्ट्री में हो तो बच्चों का रखें खास ख्याल
एम. के. स्टालिन के खिलाफ मनोज तिवारी का तीखा बयान
सलमान खान के करीबी का निधन, सोशल मीडिया पर लिखी दिल छू लेने वाली बात
इसरो का बड़ा कारनामा, ‘ऑप्टोसार’ सैटेलाइट लॉन्च
निकाय चुनाव में BJP का जोर, CM सैनी ने संभाली कमान
आसनसोल में TMC ऑफिस में तोड़फोड़, बम मिलने से हड़कंप
राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मिला, राघव चड्ढा CM मान से आगे
पांच राज्यों के रिजल्ट से पहले शेयर बाजार में रौनक, निफ्टी 24240 पार
दिनदहाड़े वारदात: फॉर्च्यूनर पर हमला, परिवार जख्मी, फिरौती मांगी
20 हजार दुग्ध उत्पादकों के साथ बड़ा सम्मेलन, CM करेंगे उद्घाटन