राजस्थान में 2 घंटे में मेघगर्जन, अंधड़ संग होगी बारिश, मौसम विभाग का 9 जिलों के येलो अलर्ट
बांसवाड़ा में भी मूसलाधार बारिश हुई
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार बीते 24 घंटे में सोमवार को अजमेर, कोटा, टोंक, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, झालावाड़ और अलवर में बारिश हुई। जयपुर में सुबह बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में धूप से उमस रही। झालावाड़ में दोपहर बाद झमाझम हुई। बकानी और खानपुर सहित कई इलाकों में तेज बारिश हुई। कोटा बैराज के दो गेट खोलकर पांच हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। बांसवाड़ा में भी मूसलाधार बारिश हुई।
पूर्वी हवाओं के सक्रिय, मानसून के आगे बढ़ने की संभावना बढ़ी
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने के साथ अब मानसून के आगे बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। संभावना है कि आज पूर्वी भारत के राज्यों (अरूणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम) से मानसून आगे बढ़कर पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों के साथ मध्य भारत के बिहार, झारखंड में प्रवेश कर सकता है वर्तमान में मानसून मुंबई, नांदेड़ के एरिया में रुका है।
कहां कितनी बारिश दर्ज
बीते 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश राजसमंद के आमेट में 96 एमएम, कोटा में 46, बाड़मेर में 12.6, जोधपुर में 14.2, डूंगरपुर-फतेहपुर में 4.5, दौसा में 3, जयपुर में 10.8, वनस्थली में 4.2, अलवर में 9.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।

राशिफल 02 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट