अर्ध रात्रि खून से लथपथ मिला ग्रामीण का शव
कोरबा, कोरबा-पश्चिम बाँकीमोंगरा थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान तिरित राम यादव (उम्र 40 वर्ष), निवासी बांकीमोंगरा के रूप में की गयी हैं। ग्रामीण के शरीर पर धारदार हथियार से सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर प्रहार करने के निशान पाए गए हैं। बांकीमोंगरा के पंखा दफाई दो नंबर में सपरिवार निवासरत मृतक के परिवार में उसकी पत्नी, दो बेटी और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है, ग्रामीण ही परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनकी हत्या किसने और क्यों की पुलिस इसका पता लग रही है।
बताया जा रहा है कि अर्ध रात्रि अज्ञात परिस्थितियों में उसकी लाश मिली हैं। ग्रामीण का शव उसके घर के पास ही खून से लथपथ हालत में मिला।
सूचना मिलते ही मौके पर बांकीमोंगरा पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस के द्वारा प्रारंभिक जांच में मृतक के बेटे की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि हमलावर की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।
इस बीच, स्थानीय लोगों ने घटना की निंदा की है और पुलिस से हमलावर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं क्षेत्र में अपराध को बढ़ावा देती हैं और लोगों में भय पैदा करती हैं। पुलिस जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का दावा कर रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान