कोटा में चली आंधी से घर का छज्जा गिरा, पेड़ उखड़े आधा दर्जन लोग घायल
कोटा। कोटा में शनिवार शाम को आई आंधी-बारिश से रेलवे स्टेशन इलाके में पेड़ टूटकर मकान पर गिर गया, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं महात्मा गांधी कॉलोनी में मकान का छज्जा गिरने से घर के बाहर बैठे एक ही परिवार के 6-7 सदस्य घायल हो गए। घायलों को एमबीएस हॉस्पिटल ले जाया गया। सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची। आंधी-बारिश से कई जगह बिजली पोल भी गिर गए। स्थानीय निवासी मोनू हुसैन ने बताया कि महात्मा गांधी कॉलोनी में घर के बाहर परिवार के सभी लोग एक साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान दूसरे मकान का छज्जा आकर हम सभी पर गिर गया। जिसमें एक ही परिवार के हारून अली, शफी खान, अब्बासी, अलीशा, अब्दुल हकीम सहित अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एमबीएस अस्पताल लाया गया। परिजन अरविंद ने बताया कि भदाना इलाके में शाम को अचानक तेज आंधी और बारिश आई, जिससे मकान के ऊपर लगे टीन शेड उड़ गए और मकान पर पेड़ गिर गया। घर के अंदर मौजूद पप्पू लाल घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू किया और पप्पू लाल को हॉस्पिटल भिजवाया। वहीं पेड़ गिरने से मकान की दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान