खाटू श्याम जाने वालों के लिए आई अच्छी खबर, नए रेल रूट पर इतनी स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, नई डीपीआर हुई तैयार
फायदा: कम समय में सुरक्षित सफर
प्रस्तावित योजना में रींगस से खाटूश्यामजी तक 17.9 किलोमीटर रेलवे लाइन बिछाई जानी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 160 किमी प्रति घंटे की गति के लिए ट्रेक की मजबूती के अलावा सिग्नलिंग व फेंसिंग सहित सुरक्षा के पुता इंतजाम किए जाते हैं। ऐसे में नई डीपीआर से रींगस से खाटूश्यामजी तक का सफर कम समय में पूरी सुरक्षा के साथ होगा।
254.06 करोड़ का बजट है स्वीकृत
रींगस से खाटूश्यामजी रेल लाइन के लिए केंद्र सरकार ने मार्च 2024 में 254.06 करोड़ का बजट स्वीकृत किया था। रेलवे लाइन के सर्वे के साथ रेलवे ने स्टेशन की जगह भी तय कर ली थी। इसी बीच स्थानीय लोगों के विरोध के बीच कार्य रुक गया था। अब रेलवे ने फिर से ट्रेक निर्माण कार्य को गति दी है।
खाटूश्यामजी से पलसाना का भी सर्वे
इधर, रेलवे ने खाटूश्यामजी से पलसाना तक रेलवे लाइन बिछाने की संभावना भी तलाश रहा है। इसके लिए रेलवे खाटूश्यामजी से पलसाना तक करीब 17.98 किमी का सर्वे कर रहा है। रसीदपुरा से सालासर रेलवे लाइन के साथ इस सर्वे के लिए 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रूपए का बजट स्वीकृत किया गया है। यदि दोनों रेलवे लाइन बिछती है तो खाटूश्यामजी तक का मार्ग सुगम होने के साथ जिले में रेलवे का खाटूश्यामजी, जीणमाता व सालासर बालाजी का एक नया धार्मिक पर्यटन सर्किट भी पूरा हो जाएगा।
काम शुरू कर दिया है
रींगस से खाटूश्यामजी रेलवे लाइन के लिए नई डीपीआर बनाई गई है। इसके तहत ट्रेक को 130 की बजाय अब 160 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रेन संचालन योग्य तैयार किया जाना है। एलाइनमेंट तय करने के साथ रेलवे ने ट्रेक का काम शुरू कर दिया है। दो साल में इसके पूरा होने की उमीद है।
-गौरव गौड़, एडीआरएम, जयपुर मंडल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा