ट्रूपिंग द कलर परेड में काली पट्टी बांधेगा ब्रिटिश शाही परिवार
लंदन। ब्रिटिश शाही परिवार एयर इंडिया विमान दुर्घटना के पीड़ितों के सम्मान में शनिवार को ट्रूपिंग द कलर परेड में काली पट्टी बांधेगा। इसके साथ ही एक मिनट का मौन रखा जाएगा। यह वार्षिक परेड किंग चार्ल्स के जन्मदिन के मौके पर आयोजित की जाती है, जिसमें 1350 से ज्यादा सैनिक शामिल होते हैं। मीडिया रिपोर्ट में महल के प्रवक्ता के मुताबिक किंग इस विमान त्रासदी में मारे गए लोगों, शोक में डूबे परिवारों और दुर्घटना से प्रभावित लोगों के सम्मान में अपने जन्मदिन की परेड में बदलाव चाहते थे।
इससे पहले गुरुवार को किंग चार्ल्स ने एक बयान में इस विमान दुर्घटना पर दुख जताया था। बयान में कहा गया कि अहमदाबाद में हुई भयानक घटना से मेरी पत्नी और मैं बेहद सदमे में हैं। हमारी विशेष प्रार्थनाएं और गहरी सहानुभूति उन सभी परिवारों और दोस्तों के साथ है, जो इस भयावह घटना से इतने सारे देशों में प्रभावित हुए हैं, क्योंकि वे अपने प्रियजनों की खबर का इंतजार कर रहे हैं। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो इस कठिन समय में सहायता और समर्थन कर रहे हैं।
ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर सहित कई वैश्विक नेताओं ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। दुर्घटना के बाद स्टार्मर ने एक्स पर लिखा- आज का दिन कई ब्रिटिश और भारतीय परिवारों के लिए वाकई दिल दहला देने वाला है। मैं इस भयानक विमान दुर्घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। इसके अलावा, यूनाइटेड किंगडम की एयर एक्सीडेंट्स इन्वेस्टिगेशन ब्रांच और यूनाइटेड स्टेट्स की फेडरल एविएशन एजेंसी ने दुर्घटना के बाद भारतीय अधिकारियों के साथ जांच में मदद की पेशकश की।

बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
लोकभवन में महाराष्ट्र और गुजरात स्थापना दिवस मनाया गया
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान