ऐसी हालत में मिली लाश कि कांप उठे पुलिसकर्मी, इलाके में मचा हड़कंप
तावड़ू। सदर थाना क्षेत्र के राजस्थान सीमा के खोरी कला क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी पहचान जिला खैरथल-तिजारा के चीलघटाल,थाना फूलबाग निवासी 65 वर्षीय करनेल सिंह पुत्र सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। खोरी कला पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर नियम अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात खोरी कला नाका मछली मार्केट में शराब ठेके के पास संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मृत्यु हुई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच के लिए बलिदानी हसन खां मेवाती मेडिकल कालेज, नल्हड़ की मोर्चरी में रखवा दिया है।
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल सका है। आगामी कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट व स्वजन की ओर से शिकायत मिलने का इंतजार है।
पुलिस ने स्थानीय लोगों से जांच में सहयोग करने की अपील की है। मामले की गहन जांच के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पीड़ित परिवारों से मिलेंगे सीएम, हादसे पर जताएंगे संवेदना
गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ती है? जानें कारण और बचाव
बिहार की राजनीति गरमाई, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
होर्मुज बंद होने का असर, खाड़ी में बदला ट्रेड का पूरा सिस्टम
नफरती भाषण नहीं माने गए, सुप्रीम कोर्ट ने FIR की याचिका ठुकराई
पंजाब में सत्ता की जंग तेज, आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने
RCB के लिए ट्रंप कार्ड बन सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
मोटापा सिर्फ वजन नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जड़