मौसम विभाग का डबल अलर्ट: पर्यावरण दिवस पर राजस्थान के कई जिलों में बिगड़ेगा मौसम
Weather Update : मौसम विभाग ने आज 5 जून पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजस्थान के लिए डबल अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के नए Prediction के अनुसार अलवर, दौसा, जयपुर, भरतपुर, जयपुर शहर जिलों और आस-पास के क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, धूलभरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान आपेक्षित हवा की गति 40-60 KMPH रहने की संभावना है। इन 5 जिलों के लिए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के ताजे Prediction के अनुसार चूरू, सीकर, झुंझुनू, करौली जिलों और आस-पास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज सतही हवा के साथ मेघगर्जन व हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान धूलभरी आंधी की गति 30-40 KMPH रहने की संभावना है।
बीते 24 घंटे में वनस्थली में 34 बारिश रिकॉर्ड
इससे पहले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार को बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम व कहीं-कहीं तेज बारिश हुई। मौसम केन्द्र के अनुसार वनस्थली में 34, सीकर में 15, गंगानगर में 20, फतेहपुर में 15 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश से वातावरण सर्द हो गया।
6 जून से खत्म हो जाएगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
राजस्थान में आंधी-बारिश की गतिविधियां गुरुवार को भी जारी रहेंगी। इसके बाद छह जून से पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। इसके बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम केन्द्र के अनुसार, 6 जून से आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी होने और तापमान में 3 से 5 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। बीकानेर संभाग में 7-8 जून को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव चलने की आशंका है।
जयपुर में बीते 24 घंटों में करीब 5 MM बारिश रिकॉर्ड
जयपुर में बीती रात हुई बारिश के बाद दिन का तापमान गिर गया और मौसम ठंडा बना रहा। सुबह से ही ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 1.2 डिग्री कम था। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम केंद्र ने बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी में करीब 5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

राशिफल 26 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नाबालिग के साथ मारपीट के आरोप, आरोपियों पर केस दर्ज
AAP में अंदरूनी कलह बढ़ी, पार्टी की दिशा को लेकर विश्लेषकों की चिंता
साडा अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा का नाम चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप
विधानसभा-1 के वार्ड 9 से अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर