यौन उत्पीड़न का आरोप: मुस्लिम टीचर पर छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, ABVP ने किया हंगामा
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में श्री वार्ष्णेय कॉलेज में मुस्लिम टीचर पर गंभीर आरोप लगे हैं. एवीबीपी के कार्यकर्ताओं और अन्य छात्र-छात्राओं ने टीचर पर आरोप लगाया है कि उसने कॉलेज की एक पूर्व छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज किए हैं. बताया जा रहा है कि विरोध के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम टीचर के साथ मारपीट भी की है. मारपीट के दौरान पुलिस पहुंची और जैसे-तैसे आरोपी टीचर को बचाया गया. छात्र संघ ने आरोपी टीचर को सस्पेंड करने की बात कही है.
श्री वार्ष्णेय कॉलेज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ अन्य छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में हंगामा किया गया. छात्रों ने बताया है कि पूर्व छात्रा ने पुलिस और महिला आयोग से टीचर के खिलाफ शिकायत की है. वार्ष्णेय महाविद्यालय के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि हमको कोई भी शिकायत लिखित नहीं मिली है. प्रदर्शन करने वाले छात्र शिक्षक को निलंबित करने की मांग कर रहे हैं.
क्या बोले प्रिंसिपल?
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के प्रिंसिपल प्रोफेसर ब्रजेश कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं को आश्वासन दिया गया है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी है. इस बात को भी देखा जाएगा कि छात्रा वर्तमान में कॉलेज में पढ़ रही है या नहीं. अगर कोई पुलिस रिपोर्ट हुई है और छात्रा कॉलेज में नहीं पढ़ती है तो इस संबंध में पुलिस ही कार्रवाई करेगी.
नंबर बढ़ाने का देता है झांसा
एबीवीपी के पदाधिकारियों सीटू चौधरी और आशुतोष ने बताया कि मुस्लिम टीचर सलाउद्दीन हिंदू छात्राओं को टारगेट करके उन्हें अपने जाल में फंसाता है. छात्राओं को लालच देता है कि वह पीएचडी करने में हेल्प करेगा. इतना ही नहीं आरोपी टीचर छात्राओं से ये भी कहता है कि वह एग्जाम में उनके नंबर्स भी बढ़ा देगा. छात्राओं को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजता है. आरोप है कि टीचर अभी तक अपने जाल में कई छात्राओं को फंसा चुका है. पूरे मामले में एक छात्रा ने हिम्मत करके एसपी सिटी, गांधी पार्क थानाध्यक्ष और महिला आयोग से शिकायत की है.

15 अप्रैल 2026 का राशिफल: किसकी किस्मत चमकेगी और किसे रहना होगा सावधान
डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा
नवा रायपुर में जनसैलाब के बीच गरिमामय वातावरण में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को मिलेंगी नई ऊंचाइयां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संविधान निर्माता होने के साथ नए भारत के निर्माता भी हैं बाबा साहेब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात