रेचल गुप्ता ने लौटाया मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का ताज; कहा, "खिताब जीतने के बाद भी नर्क जैसी थी ज़िंदगी"
फैशन और मॉडलिंग की दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रेचल गुप्ता ने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का खिताब वापस करने का फैसला किया है. रेचल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये घोषणा की कि वो मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का अपना ताज वापस कर रही हैं. रेचल ने इसके बाद एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वो रोती हुई दिख रही हैं. रेचल ने इस दौरान कई गंभीर खुलासे भी किए.
टाइटल जीतते ही नर्क हो गई जिंदगी
रेचल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लंबा वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रेचल ने रोते हुए अपने इस बड़े फैसले के पीछे का कारण बताया है. साथ ही उन्होंने इससे जुड़े कई खुलासे भी किए हैं. वीडियो में रेचल ने बताया कि पिछले कुछ महीने उनकी जिंदगी के सबसे बुरे दिन थे. आखिरी बार वो तब खुश हुई थीं, जब उन्होंने ये टाइटल जीता था और उसके बाद से चीजें नर्क की तरह हो गईं. पिछले कुछ महीने से वो डिप्रेस्ड और अकेली हैं. उन्होंने कहा कि वो इतना बुरा अपने दुश्मन के लिए भी नहीं चाहतीं. इतना हार्ड वर्क करने के बाद क्राउन वापस करना उन्हें काफी दर्द पहुंचा रहा है.
कड़ी मेहनत के बदले मिला उत्पीड़न
खिताब छोड़ने के अपने कारण के बारे में बताते हुए रेचल ने कहा कि आप लोग जानते हैं कि मैंने खिताब को जीतने के लिए कितनी मेहनत की थी. लेकिन बदले में मुझे सिर्फ उत्पीड़न और दुर्व्यवहार मिला. मुझे नहीं लगता ये लोग कभी बदलेंगे. मैं बताना चाहती हूं कि स्माइल के पीछे मैं दिल ही दिल में कितना स्ट्रगल कर रही थी. मैंने जब कम्पटीशन में हिस्सा लिया, तो मुझे कोई आइडिया नहीं था कि देश वोट्स के लिए पैसे दे रहा है. और मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन इसे वोट्स और डोनेशन के रूप में खुशी-खुशी एक्सेप्ट कर रहा है. मुझे पता लगा कि हम वोट के लिए पैसे नहीं दे सकते. इसलिए वोट के मामले में मुकाबला करना इतना मुश्किल था. आप लोग जानते हैं कि जब मैं पर्सनल इंटरव्यू में थी, तो मुझसे पूछा गया कि आपके पास वोट क्यों नहीं हैं? ऐसा इसलिए था क्योंकि मैं हर दूसरे इंसान की तरह वोट खरीदने के लिए पैसे नहीं दे रही थी और ये उनकी गलती नहीं थी. हर कोई जीतना चाहता है.
मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन पर लगाए आरोप
आगे ऑर्गनाइजेशन की पोल खोलते हुए रेचल ने कहा, ''ऐसे स्टैंडर्ड सेट करना ये ऑर्गनाइजेशन की गलती है. क्योंकि उन लड़कियों का क्या जो इसे अफोर्ड नहीं कर सकतीं? इन सब के बावजूद, मेरे जीतने का एक ही कारण था कि मुझे जनता का सपोर्ट मिला. मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन के साथ काम करना सच में असंभव है. वो जिस तरह के लोग हैं, जिस तरह से लोगों के साथ बर्ताव करते हैं, उन्हें सिर्फ पैसे की पड़ी है. मुझे वो इंसान बनना है, जो सच के लिए बोलता है और जो ईमानदारी और अखंडता को अपनी इमेज से ऊपर रखता है और मैं यही कोशिश कर रही हूं.''
रेचल को नहीं मिलीं बेसिक सुविधाएं
रेचल ने कहा कि मैंने अक्टूबर में जीत हासिल की और फिर मैं नवंबर का पूरा महीना और दिसंबर के दो हफ्ते वहां रही और फिर मैं मार्च के पूरे महीने में वहां रही. उस दौरान उन्होंने मेरे साथ जो व्यवहार किया, वो जानकर यकीन नहीं होगा. वो मुझे बेसिक सुविधाएं भी नहीं दे पाए. जीतने के तुरंत बाद उन्होंने मुझे एक होटल के छोटे कमरे में भेज दिया. एक छोटा सा कमरा जहां मेरे सभी सूटकेस भी ठीक से नहीं खुल पाते थे. उस होटल के कमरे में मैं 1 महीने से ज्यादा रही. उन्होंने मुझे खाना नहीं दिया.
कल सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी जानकारी
इससे पहले रेचल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी थी कि वो मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का अपना खिताब वापस कर रही हैं. पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ताज पहनाया जाना मेरे जीवन के सबसे प्यारे सपनों में से एक था और मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करने और इतिहास बनाने की उम्मीद से भरी हुई थी. हालांकि, मेरे ताज पहनाए जाने के बाद के महीनों में टूटे हुए वादे, गलत व्यवहार और गलत माहौल को अब मैं बर्दाश्त नहीं कर सकती.

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां? मैटरनिटी लुक्स ने बढ़ाई हलचल
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।