हवाई यात्रियों के लिए राहत: ऐप बताएगा उड़ान का स्टेटस, बचेंगी भागदौड़
आधुनिक डिजिटल तकनीक ने जयपुर में हवाई यात्रा को न केवल सुविधाजनक बल्कि काफी स्मार्ट और तनावमुक्त बना दिया है। अब यात्री मोबाइल ऐप्स की मदद से एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करने और काउंटरों के चक्कर लगाने से बच पा रहे हैं। फ्लाइट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी, जैसे देरी, रद्द होना, बोर्डिंग गेट बदलना या लगेज बेल्ट, सब कुछ अब मोबाइल स्क्रीन पर एक क्लिक में उपलब्ध है।
अब वैसा नहीं रहा हवाई सफर का अनुभव
पहले यात्री एयरलाइंस के काउंटर, टेक्स्ट मैसेज या एयरपोर्ट घोषणाओं पर निर्भर रहते थे। अब वे घर से निकलने से पहले ही ऐप्स के ज़रिए फ्लाइट की वास्तविक स्थिति जान सकते हैं। ये ऐप्स बुकिंग, वेब चेक-इन, बोर्डिंग पास डाउनलोड जैसी सुविधाएं भी देते हैं, जिससे यात्रा और सहज हो गई है।
दुनियाभर की फ्लाइट्स की लाइव ट्रैकिंग संभव
कुछ उन्नत मोबाइल ऐप्स से दुनियाभर की फ्लाइट्स को लाइव ट्रैक किया जा सकता है। ये न केवल फ्लाइट की स्थिति बताते हैं, बल्कि उसकी स्पीड, ऊंचाई और रूट की भी जानकारी देते हैं। इतना ही नहीं, कुछ एयरलाइंस ने बैगेज ट्रैकिंग सिस्टम भी शुरू किया है, जिसमें बैगेज टैग पर लगे बारकोड को स्कैन कर यात्री अपने बैग की रियल-टाइम लोकेशन देख सकते हैं।
साइलेंट एयरपोर्ट्स पर बने सहायक
जयपुर, मुंबई, बेंगलुरु, कोचीन, चेन्नई जैसे साइलेंट एयरपोर्ट्स पर, जहां कोई पब्लिक अनाउंसमेंट नहीं होता, वहां ये ऐप्स यात्रियों के लिए और भी फायदेमंद साबित हो रहे हैं। मोबाइल अलर्ट्स, डिजिटल डिस्प्ले, एयरलाइंस के ऑफिशियल पेज व वेबसाइट्स की मदद से यात्रियों को समय रहते पूरी जानकारी मिल रही है।
डिजिटल सुविधा के साथ सतर्कता भी जरूरी
एविएशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि डिजिटल टेक्नोलॉजी ने हवाई यात्रा को बेहद सुविधाजनक और पारदर्शी बना दिया है। हालांकि यात्रियों को चाहिए कि वे इन ऐप्स का इस्तेमाल करते समय अपनी निजी जानकारी की सुरक्षा का ध्यान रखें। अधिकांश ऐप्स डेटा एन्क्रिप्शन और प्राइवेसी पॉलिसी का पालन करते हैं, फिर भी सतर्क रहना जरूरी है।

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां? मैटरनिटी लुक्स ने बढ़ाई हलचल
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।