शादी के दिन दूल्हा बना सौदागर, मांगों के चलते दुल्हन का टूटा सपना
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के पलवाड़ा में रहने वाली एक युवती शाइस्ता की शादी बुलंदशहर के स्याना में रहने वाले युवक सोनू के साथ तय हुई थी. निकाह के लिए निर्धारित समय के बाद भी जब बारात नहीं पहुंची तो दुल्हन के घर वालों ने दूल्हे सोनू को फोन किया. इस दौरान दूल्हे के परिवार वालों ने ऐसी डिमांड रखी कि यह शादी होने से पहले ही टूट गई.
अब दुल्हन पक्ष ने दूल्हा और उसके परिवार वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दुल्हन की मां मोमिना ने बताया कि शादी तय करते समय ही दान दहेज की बात हो गई थी. दूल्हे की ओर से रखी गई सभी मांगों को पूरा भी कर दिया गया. हालांकि बाद में दूल्हे ने 51 हजार रुपये नगद और एक बुलेट बाइक की डिमांड रख दी. इस डिमांड को अचानक से पूरा करना उनके लिए संभव नहीं था.ऐसे में उन्होंने कहा कि निकाह के बाद इस डिमांड को भी पूरा करने का प्रयास किया जाएगा.
निकाह के मंडप में आकर बैठ गए थे मौलवी
मोमिना के मुताबिक उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि इतनी सी बात पर दूल्हा शादी ही तोड़ देगा. उन्होंने बताया कि चूंकि पहले से निकाह की डेट और समय निर्धारित था, इसलिए उनके परिवार ने बारात के स्वागत और निकाह के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर लीं. खुद दुल्हन भी मेंहदी रचाकर दूल्हे का इंतजार करने लगी. निकाह के मंडप में मौलवी भी आकर बैठ गए. निर्धारित समय के बाद भी काफी देर तक बारात का इंतजार किया गया, लेकिन बारात की कोई खबर नहीं मिली. ऐसे में अनहोनी का अंदेशा होने पर दूल्हा पक्ष को फोन किया गया.
दूल्हे ने रखी दहेज की नई मांग
इस दौरान दूल्हा सोनू ने साफ कह दिया कि पहले दहेज में 51 हजार रुपये और बुलेट की मांग पूरी करो, फिर निकाह होगा. हालांकि शाइस्ता के परिजनों ने दूल्हे सोनू और उसके परिजनों को समझाने की खूब कोशिश की. भरोसा दिया कि जल्द ही वह इस मांग को भी पूरी कर देंगे, लेकिन दूल्हे पर कोई फर्क नहीं पड़ा. आखिर में परेशान होकर दुल्हन पक्ष के लोग बहादुरगढ़ थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दी. इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ धाम में उत्सव का माहौल, कल सुबह खुलेंगे कपाट
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर