स्किन टैन हटाना अब हुआ आसान – घर पर बनाएं ये असरदार मास्क
गर्मी का मौसम अपने साथ कई तरह की प्रोब्लेम्स लेकर आता है. खासकर आजकल हमें अपनी त्वचा का खास ख्याल रखने की जरूरत है. क्योंकि इस गर्मी के मौसम में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण स्किन का काला पड़ना आम बात है. ऐसे में हम अक्सर चेहरे की देखभाल पर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं और अपने हाथों को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन हाथों का जितना हो सके ख्याल रखना जरूरी है, क्योंकि सूरज की सीधी किरणें हाथों पर पड़ती हैं. जिससे हाथों की त्वचा रूखी और काली हो जाती है.
इसलिए जब आपकी स्किन पर टैन हो जाए तो आप इसे हटाने के लिए कई तरह के घरेलू तरीके आजमा सकते हैं. बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट उपलब्ध हैं. लेकिन ये प्रोडक्ट काफी महंगे होते हैं और कई बार लोग इनमें मौजूद केमिकल की वजह से इनका इस्तेमाल करने से बचते हैं. ऐसे में सबसे सुरक्षित और आसान उपाय है घरेलू नुस्खे. घर में मौजूद कुछ सामग्रियों से बने मास्क न सिर्फ टैनिंग को कम करते हैं बल्कि त्वचा को पोषण देकर उसे नेचुरल चमक भी देते हैं. इसलिए इस लेख में हम आपको कुछ आसान और असरदार होममेड मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जो गर्मियों में टैनिंग के कारण काले, रूखे हाथों को निखारने में मदद करेंगे...
- बेसन, हल्दी और दही का मास्क
बेसन का मास्क गर्मियों में हाथों से टैनिंग हटाने का एक बेहतरीन उपाय है. इसके लिए आपको 2 चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी और 1 चम्मच दही को मिलाकर पेस्ट बनाना है. इसके बाद इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिला लें. अब इस मास्क को अपने हाथों पर लगाएं और 20 मिनट बाद हाथ धो लें. यह मास्क टैनिंग को खत्म करेगा और त्वचा को नमी भी प्रदान करेगा. - टमाटर और शहद का मास्क
टमाटर को मैश करके उसमें शहद मिलाएं. इस पेस्ट को अपने हाथों पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर ठंडे पानी से हाथ धो लें. टमाटर सनटैन हटाने में बहुत कारगर है और शहद त्वचा को नमी देता है. - एलोवेरा और नींबू का मास्क
हाथों से टैनिंग हटाने के लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें, इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें. अब इस मिक्सचर को हाथों और टैन वाली जगहों पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें. एलोवेरा त्वचा को ठंडक पहुंचाएगा. साथ ही नींबू टैनिंग को हल्का करता है. - खीरा और मुल्तानी मिट्टी का मास्क
खीरा और मुल्तानी मिट्टी का मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच खीरे का रस और 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे अपने हाथों पर लगाएं. ड्राई होने के बाद अपने हाथों को गुनगुने पानी से धो लें. यह मास्क स्किन को ठंडक पहुंचाता है और टैनिंग को कम करता है. - आलू और गुलाब जल का मास्क
टैनिंग हटाने के लिए आलू भी बहुत फायदेमंद होता है. आप इसे सीधे अपने हाथों पर भी लगा सकते हैं. नहीं तो कद्दूकस किए हुए आलू में गुलाब जल मिला लें. इस मिश्रण को अपने हाथों पर लगाएं और सूखने दें. फिर अपने हाथों को पानी से धो लें. आलू में नेचुरल ब्लीचिंग तत्व होते हैं जो त्वचा का रंग हल्का करते हैं.

US-Iran Talks: ईरान ने साफ किया रुख, शर्तों के बिना बातचीत नहीं
रायपुर में ट्रैफिक का कड़ा पहरा, नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं
धार्मिक पहचान पर विवाद, BJP ने कांग्रेस सरकार को घेरा
UP में जयंती पर कार्यक्रम, बहुगुणा को दी गई श्रद्धांजलि
श्रीसंत का बड़ा फैसला: हरभजन से दूरी, इंस्टाग्राम पर ब्लॉक
मिडिल ईस्ट में हलचल: खामेनेई के बेटे को लेकर फैली खबरों का सच
पुलिस भर्ती पर सवाल: क्यों नहीं टिक पा रहे युवा ट्रेनिंग में?