मंत्री ने किया सांडेराव बस स्टेंड के मरम्मत कार्य का भूमि पूजन
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणा वर्ष-2024-25 के अंतर्गत स्वीकृत 55 लाख रुपए की लागत से पाली के साण्डेराव बस स्टेंड के मरम्मत अनुरक्षण व जनसुविधा विकास कार्यों का भूमि पूजन पशुपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया। इस स्वीकृत राशि से बस स्टेंड की चारदिवारी का निर्माण व शौचालयों की मरम्मत का कार्य होगा। कार्यक्रम में पहुंचने पर मंत्री कुमावत का स्वागत किया गया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य के सतत विकास के लिये पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल इस बात की है कि उपलब्ध बजट का समय पर और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों की यह ज़िम्मेदारी है कि राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त बजट का अधिकतम उपयोग कर सेवाओं को सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्यों की सतत निगरानी व गति प्रदान की जाए।

AAP में अंदरूनी कलह बढ़ी, पार्टी की दिशा को लेकर विश्लेषकों की चिंता
साडा अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा का नाम चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप
विधानसभा-1 के वार्ड 9 से अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर
VIT भोपाल में टाइफाइड का प्रकोप, 40 से अधिक छात्र संक्रमित — हॉस्टल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
भीषण गर्मी के चलते स्कूल टाइम बदला, बच्चों को राहत देने की कोशिश