रामपुर के पास जगातखाना में बादल फटने से भारी नुकसान, बह गई कई गाड़ियां
रामपुर: मानसून से पहले ही बरसात ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. शनिवार शाम 6 बजे के करीब रामपुर के साथ लगते कुल्लू के जगातखाना क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही हुई है. बताया जा रहा है कि बादल फटने के चलते दो नालों में फ्लैश फ्लड आया. इसके कारण भारी मात्रा मलबा पानी के साथ सड़क पर आ पहुंचा. करीब 10 गाड़ियां मलबे में बह गई हैं, जबकि कई क्षतिग्रस्त हो गई हैं. कुछ गाड़ियां सतलुज नदी के किनारे तक पहुंच गई.
स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम करीब 6 बजे तेज गर्जना और मूसलाधार बारिश के साथ अचानक पानी और मलबे का सैलाब आया और देखते ही देखते सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को अपने साथ बहा ले गया. बाढ़ और मलबे के कारण यातायात कुछ देर के लिए पूरी तरह बाधित हो गया. स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया. अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने कहा कि बादल फटने की घटना कुल्लू जिला के अधीन हुई है. रामपुर के भारी बारिश के कारण तीन जगह सड़कें अवरुद्ध हुई थी. तीनों सड़कों को बहाल कर दिया गया है. वहीं, भारी बारिश के चलते सड़क पर मलबा आने से भी कुछ वाहन फंस गए. वहीं, यहां पर पुलिस थाने के पास एक घर में भी नाले का पानी घुस गया.
28 मई तक येलो अलर्ट
वहीं, सतलुज नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि देखी जा रही है. प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया है और सतर्कता बरतने की अपील की है. गौरतलब है कि शिमला में मौसम विज्ञान के केंद्र ने 24 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग ने 28 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है और ऐसे में अगले चार दिन तक हिमाचल प्रदेश में आंधी तूफान और बारिश के आसार जताए गए हैं.

AAP में अंदरूनी कलह बढ़ी, पार्टी की दिशा को लेकर विश्लेषकों की चिंता
साडा अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा का नाम चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप
विधानसभा-1 के वार्ड 9 से अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर
VIT भोपाल में टाइफाइड का प्रकोप, 40 से अधिक छात्र संक्रमित — हॉस्टल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
भीषण गर्मी के चलते स्कूल टाइम बदला, बच्चों को राहत देने की कोशिश