'जाट' फिल्म के OTT पर रिलीज की तारीख आई सामने, एक्शन और थ्रिल का तड़का
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म एक्शन-थ्रिलर ‘जाट’ पिछले महीने अप्रैल, 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि जिन लोगों ने इस फिल्म को अभी तक नहीं देखा है, उनके लिए ‘जाट’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म की ओटीटी रिलीज पर अपडेट आया है। बता दें कि सनी देओल स्टारर ‘जाट’ में रणदीप हुड्डा और रेजिना कैसंड्रा मुख्य किरदार में हैं।
ओटीटी पर कब जाएगी जाट?
सनी देओल साल 2023 में फिल्म ‘गदर 2’ में नजर आए थे। इस फिल्म ने पूरे बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था। इसके बाद एक्टर इस साल फिल्म ‘जाट’ लेकर आए हैं। इस फिल्म को साउथ फिल्ममेकर और स्क्रीनराइटर गोपीचंद मलिनेनी ने डायरेक्ट किया है। वहीं मैथरी मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री ने मिलकर बनाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जाट’ 5 जून को ओटीटी पर दस्तक देगी।
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम?
रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि ‘जाट’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो रिपोर्ट के मुताबिक इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 88.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 118.36 करोड़ रुपये रहा है।
क्या है ‘जाट’ की कहानी?
सनी देओल की ‘जाट’ की कहानी एक गांव से शुरू होती है, जहां राणातुंगा (रणदीप हुड्डा) नाम का एक अपराधी क्राइम को अंजाम देता है। उस पूरे गांव पर सिर्फ उसका कंट्रोल है। एक दिन गांव में बलदेव प्रताप सिंह (सनी देओल) की एंट्री होती है। गांव वालों के साथ हो रहे गलत व्यवहार के खिलाफ बलदेव आवाज उठाता है। यहीं से वह राणातुंगा का दुश्मन बन जाता है। गांव वालों के लिए बलदेव दुश्मनों आ सफाया करने में जुट जाता है। फिल्म में जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, सैयामी खेर, जरीना वहाब, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, पी. रविशंकर, अजय घोष, बब्लू पृथ्वीराज, स्वरूपा घोष और मकरंद देशपांडे हैं।

DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गर्मी में ठंडक का नया स्वाद—खरबूजा लस्सी ट्राय करें
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
FTA पर मुहर: भारत से न्यूज़ीलैंड जाने वाला सामान पूरी तरह टैक्स-फ्री
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
पूरी रात जागकर जश्न मनाते रहे गांव वाले
दो विदेशी और दो पाकिस्तानी कप्तान मैदान में आमने-सामने
बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी