ग्रेटर निगम मुख्यालय में वित्त समिति की बैठक में लिया निर्णय, झालाना में मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन होगा विकसित
ग्रेटर नगर निगम मुख्यालय में गुरुवार को वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। समिति अध्यक्ष शील धाभाई ने मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन को विकसित करने से लेकर अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की। बाद में इन प्रस्तावों को पारित कर दिया गया। बैठक में झालाना ट्रांसफर स्टेशन (द्वितीय) पर मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन विकसित करने पर चर्चा हुई।
ट्रांसफर स्टेशन से मशीनों के माध्यम से लांगड़ियावास प्लांट तक कचरा ले जाने का प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक में लक्ष्मण नूनीवाल, मीनाक्षी शर्मा, भंवर लाल मालाकार, सुमन गुप्ता राजवंशी, अक्षत खूंटेटा आदि मौजूद रहे।
बैठक में सदस्य लक्ष्मण नूनीवाल और राजस्व शाखा उपायुक्त अशोक शर्मा के बीच नगरीय विकास कर वसूली को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उपायुक्त बैठक छोड़कर चले गए। वित्त समिति ने 17 अप्रेल तक शिकायतों की जानकारी मांगी थी। राजस्व शाखा ने प्रत्येक जोन से दो-दो शिकायतें भेज दीं। नूनीवाल का आरोप है कि जब गड़बड़ी को लेकर चर्चा की गई तो उपायुक्त नाराज हो गए और कहने लगे कि ये मंच नहीं है। बोर्ड में बात करिए। इसके बाद वे बैठक छोड़कर चले गए। मामले में पत्रिका ने उपायुक्त से बात करना चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। मैसेज का भी जवाब नहीं दिया।

नफरती भाषण नहीं माने गए, सुप्रीम कोर्ट ने FIR की याचिका ठुकराई
पंजाब में सत्ता की जंग तेज, आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने
मोटापा सिर्फ वजन नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जड़
सैंटनर की चोट ने बढ़ाई चिंता, कब मैदान पर लौटेंगे स्टार ऑलराउंडर?
नीलगाय शिकार केस में बड़ी कार्रवाई, बीनागंज में 5 लोग गिरफ्तार
तिलक को लेकर आपत्ति, मुबारिक की धमकी से मचा हड़कंप
बरगी डैम त्रासदी: सरकार ने 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की