स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
जयपुर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर जिले के उपखंड अधिकारियों तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार शनिवार को फील्ड में उतरे एवं उपखंड के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद किया एवं उन्होंने किसी भी आपात स्थिति के लिए सतर्क रहने, प्रशासन का सहयोग करने, गाइडलाइन की पालना करने एवं अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। साथ ही अधिकारियों ने क्षेत्र के चिकित्सालयों, स्वास्थ्य केन्द्रों एवं ब्लड बैंकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग कर्मियों, रक्त, दवाओं, चिकित्सकीय उपकरणों की उपलब्धता सहित अन्य अन्य आवश्यक इंतजामों का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ अधिकारियों ने स्थानीय व्यापार संघों, संगठनों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। साथ ही, अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक भी ली और क्षेत्र में कानून व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।

गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित
सरकारी नौकरी में यूपी अव्वल? CM योगी ने पेश किया आंकड़ा