बिहार में छिपा बैठा था खालिस्तानी आतंकी, पूर्वी चंपारण से गिरफ्तार
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है. एजेंसी ने पूर्वी चंपारण से खालिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. मिली जानकारी के अनुसार एनआईए और जिला पुलिस की टीम ने रविवार को शहर में स्पेशल सर्च अभियान चलाया था. इस विशेष अभियान में ही खालिस्तान समर्थक कश्मीर सिंह उर्फ गलवाड़ी उर्फ बलवीर को गिरफ्तार किया गया है. अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार कश्मीर सिंह पंजाब के लुधियाना के निवासी हरि सिंह का पुत्र है.
कश्मीर सिंह पर एनआईए थाना दिल्ली में कई धाराओं में मामले दर्ज हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस को यह सूचना मिली थी कि कश्मीर सिंह मोतिहारी शहर में है. इसके बाद पुलिस ने तुरंत इस मामले में एक्शन लिया और उसे तुरंत गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे लेकर के सदर अस्पताल गई. जहां उसकी मेडिकल जांच कराई गई.
रिपोर्ट के मुताबिक, मेडिकल जांच के बाद एनआईए और जिला पुलिस कश्मीर सिंह को लेकर के किसी सुरक्षित जगह पर लेकर चली गई है. जहां उससे पूछताछ की जा रही है. बता दें कि पाकिस्तान के साथ वर्तमान में बेहद तनाव के माहौल को देखते हुए बिहार में हाई अलर्ट जारी है. राज्य के उन तमाम जिलों में पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अपनी पैनी नजर बनाई हुई हैं, जो सीमावर्ती है.
खुद सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के पूर्णिया जिले में एक हाई लेवल मीटिंग किया था. इस मीटिंग में उन्होंने सुरक्षा और सतर्कता को बरतने का की समीक्षा की थी साथ-साथ उचित दिशा निर्देश भी दिए थे. ऐसे में पूर्वी चंपारण जिले से खालिस्तानी आतंकवादी की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं.

स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित