20 लाख की अवैध शराब के साथ कार जब्त, अज्ञात तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस
जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन मदमर्दन के तहत सांचौर पुलिस ने भारतमाला थराद रोड पर कार्रवाई करते हुए पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब से भरी एक कार जब्त की है, जिसकी कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू और वृत्ताधिकारी कांबले शरण गोपीनाथ के सुपरविजन में सांचौर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गश्त के दौरान की गई।
टीम में शामिल उपनिरीक्षक गंगाप्रसाद व जाब्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि भारतमाला थराद रोड पर एक दुर्घटनाग्रस्त बिना नंबर की कार खड़ी है। मौके पर पहुंचकर जब तलाशी ली गई तो वाहन से पंजाब में निर्मित 46 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब और 132 खुली बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब के साथ-साथ वाहन को भी जब्त किया गया।
गाड़ी में विभिन्न राज्यों के नंबर वाली कुल 6 फर्जी नंबर प्लेट भी मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है। मामले में पुलिस थाना सांचौर ने अज्ञात तस्कर के खिलाफ राजस्थान आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल