मजबूत नेतृत्व का असर: दुश्मन डरता है मोदी युग से – सीएम मोहन यादव
सीहोर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि यह नया भारत है, इसे कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं। सीहोर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री यादव ने भारत की सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के सवाल पर संवाददाताओं से बातचीत की।
उन्होंने कहा, “आज भारत बदल गया है, यह पुराना जमाना नहीं है, जब हम वैश्विक जैसे न जाने कितने तरह के मुद्दे लेकर चलते थे और कांग्रेस के शासन काल में हमारे सैनिकों के सिर काट लिए जाते थे। हमारी सेना बार-बार ऑर्डर मांगती थी, सरकार से ऑर्डर मांगती थी और कहती थी कि उसे सिर्फ ऑर्डर मिल जाए तो वह निपट लेंगे। लेकिन अब समय बदल गया है। आज का समय ऐसा है कि दुश्मन एक बार नहीं, सौ बार सोचता है जब भारत की तरफ देखने का साहस करता है। कोई भारत को छेड़ेगा तो भारत उसे छोड़ेगा नहीं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय है।”
इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री यादव ने कहा था कि हमें अपनी सेना पर पूरा विश्वास है। हमारी सेना मजबूती से राष्ट्र की सीमाओं पर तैनात है। हम एक सामर्थ्यवान देश के नागरिक हैं, जो हमारी संप्रभुता और नागरिकों पर आघात करेगा, हम बड़ी मजबूती से उसका जवाब देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश को आर्थिक रूप से मजबूती देते हुए तीनों सेनाओं को भी मजबूत और अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया।
सीएम मोहन यादव ने सीमा पार आतंकवाद को प्रतिकूल उत्तर देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार का अभिनंदन किया। उन्होंने दुनिया के सामने आतंकवाद का काला चिट्ठा पेश करने वाली मध्य प्रदेश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया की तीन पीढ़ियां सेना में रही हैं। वह देश में मध्य प्रदेश की शान बढ़ा रही हैं।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल