पंजाब में ड्रोन धमाका: कांगनीवाल गांव में घरों के शीशे टूटे, कारें क्षतिग्रस्त
भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान अपनी नापाक हरकत से बाज नही आ रहा है. वहीं पाकिस्तान के ड्रोन अटैक को लेकर ग्राउंड रिपोर्ट भी सामने आ रही है. पंजाब के जालंधर के ओल्ड होशियारपुर रोड पर कांगनीवाल गांव के बीचों-बीच धमाका हुआ है. इस धमाके में लोगों के घरों के शीशे और दरवाजे टूट गए हैं और गली में खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है. यही नहीं एक प्रवासी व्यक्ति भी इस धमाके के कारण बुरी तरह से जख्मी हुआ है, जिसे हॉस्पिटल इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है.
ग्रामीणों ने बताया कि 1.30 और 1.45 के बीच में यह धमाका हुआ है और इसमें 5 से 6 घरों का नुकसान हो गया है. वहीं एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. लोगों का कहना है कि धमाके के बाद पुलिस यहां पर आई थी और वह पूरा घटनाक्रम देखकर गई है. पुलिस अधिकारी ने कहा है कि सुबह आकर इस मामले की पूरी तरह से जांच की जाएगी. गांव वालों के चेहरे पर डर का माहौल भी साफ दिखाई दे रहा था.
जालंधर में हुए ड्रोन धमाके
इसके अलावा जालंधर में भी ड्रोन के जरिए धमाके होने की सूचना मिली है. इस सूचना को लेकर दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा है कि उन्होंने ड्रोन जाते हुए देखे हैं और 5 से 6 धमाकों की आवाज सुनी है. वहीं लोग इन धमाकों की आवाज सुनकर रोड पर निकल आए. लोगों ने बताया कि उन्होंने भी धमाकों की आवाज सुनी है, लेकिन कहां धमाके हुए हैं उनके बारे में उन्हें भी कुछ मालूम नहीं है.
कई धमाकों की आवाज
दमकल विभाग के अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि 1 बजकर 45 मिनट पर उन्होंने ड्रोन जाते हुए देखे हैं. इन्होंने कहां जाकर धमाका किया है, इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि ऐसा लगा कि धमाके कहीं नजदीक ही हुए हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें 5 से 6 धमाकों की आवाज आई थी, जिसके बाद लोग इधर उधर भागने लगे थे. उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें कोई सूचना तो नहीं आई है, लेकिन उन्होंने ड्रोन उड़ते हुए देखे और धमाकों की आवाज सुनी है.
ड्रोन जैसी चीज को देखने का दावा
वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने भी धमाकों की आवाज सुनी. स्थानीय निवासी अर्जुन कुमार ने कहा कि उन्होंने ड्रोन जैसी चीज जाते हुए देखी है और धमाके की आवाज भी उन्होंने सुनी है. हरविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने भी धमाकों की आवाज सुनी है और ऐसा लग रहा था कि नजदीक ही कहीं यह धमाके हुए हैं, जिनकी आवाज बहुत तेज से आई थी.

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल