हरियाणा में शिक्षकों के लिए ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया में फिर देरी
हरियाणा में लंबे समय से ऑनलाइन स्थानांतरण के लिए प्रतीक्षारत सरकारी शिक्षकों को अभी पसंद के स्कूल में नियुक्ति के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।
पहले 31 मार्च तक ऑनलाइन ट्रांसफर का काम पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रहे शिक्षा विभाग ने जहां समय सीमा को 31 मई तक बढ़ाया था, वहीं अब जून में यह काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यानी कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद ही शिक्षकों के स्थानांतरण हो सकेंगे।
एक लाख शिक्षक ऑनलाइन ट्रांसफर का कर रहे इंतजार
प्रदेश में 14 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों के करीब एक लाख शिक्षक ऑनलाइन ट्रांसफर शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने मॉडल संस्कृति और पीएमश्री सहित सभी राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों के पदों के युक्तीकरण का काम 29 मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
पोर्टल पर दर्ज छात्र और शिक्षकों के डेटा के आधार पर मुख्यालय स्तर पर पदों के युक्तीकरण का काम शुरू हो गया है, जिसे 13 मई तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद आईटी सेल के स्तर पर 16 मई , स्कूल स्तर पर 22 मई और फिर जिला स्तर पर 29 मई तक पदों के युक्तीकरण का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
छठी से बारहवीं तक एक कक्षा में अधिकतम 50 छात्र होंगे
शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि सभी सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को प्रतिदिन दो पीरियड लेने होंगे। स्नातकोत्तर शिक्षकों (पीजीटी), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी), मौलिक स्कूल हेडमास्टर (ईएसएचएम) और भाषा अध्यापकों के लिए सप्ताह में 36 पीरियड लेना अनिवार्य रहेगा। छठी से बारहवीं तक एक कक्षा में अधिकतम 50 छात्र होंगे। इसके बाद प्रत्येक 40 छात्रों पर एक अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल