फेडरल मुगल और मां फाउंडेशन ने भिवाड़ी अस्पताल को दी सुविधाएं, 700 बेडशीट व AC शामिल
अलवर: अलवर जिले के समीप भिवाड़ी के जिला अस्पताल में शुक्रवार को भामाशाह की मदद से लाखों रुपए के उपकरण दिए गए. इस दौरान भिवाड़ी मैन्युफैक्चर एसोसिएशन के तत्वाधान में भिवाड़ी की फेडरल मुगल और मां फाउंडेशन के द्वारा जिला अस्पताल में 700 बेडशीट, 20 पेशेंट चेयर, 4 बड़े एसी, 2 अलमीरा सहित फ्रिज देकर सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका निभाई. इन सामान की कीमत करीब 10 लख रुपए मानी गई है. इससे भिवाड़ी के निवासियों को उन्नत चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी.
अस्पताल को दी कई सुविधाएं
भिवाड़ी मैन्युफैक्चर एसोसिएशन (BMA) अध्यक्ष ने लोकल 18 से कहा कि BMA लगातार जनकल्याण के कार्यों में तत्पर रहता है. कोरोना कॉल में BMA के द्वारा भिवाड़ी जिला अस्पताल में ऑक्सीजन पेनल सहित कई संसाधन उपलब्ध करवा चुके है. भिवाड़ी में हजारों कंपनियां चलती है, अगर हर फेक्ट्री अपनी कमाई का कुछ हिस्सा भिवाड़ी में जनकल्याण कर खर्च करे तो भिवाड़ी के लोगो को किसी भी सुविधा के लिए कही और नहीं जाना पड़ेगा. इसको लेकर लगातार डॉक्टर्स के संपर्क में रहते है अगर आगे भी कोई जरूरत जिला अस्पताल को होती है तो BMA सदैव आगे रहेगी.
मेडिकल उपकरण BMA ने किया भेंट
वही जिला अस्पताल इंचार्ज डॉक्टर ने बताया कि जिला अस्पताल में भामाशाह की वजह से लगातार जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया जाता है. जिसे भिवाड़ी के जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को असुविधा नहीं होगी. भामाशाहों का मानना है कि जब वो लोग भिवाड़ी में अपना कारोबार चला रहे है. उन्हें जनकल्याण का काम भी भिवाड़ी में ही करना चाहिए.

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल