दूल्हे की करतूत से टूटी शादी, दुल्हन के भाई को मारा कड़ा, केस दर्ज
उत्तर प्रदेश में एक मामूली विवाद पर दूल्हे ने दुल्हन के भाई के सिर पर कड़ा मार दिया, जिससे दुल्हन का भाई जख्मी हो गया. विवाद बढ़ा तो दूल्हा कहीं चला गया. सुलह के लिए रात तक पंचायत होती रही. फिर दुल्हन ने दूल्हे सहित बारातियों पर मारपीट का और दहेज की मांग का आरोप लगाया और केस दर्ज कराया. भाई के साथ साथ की गई बदसलूकी पर दूल्हे की ओर से माफी नहीं मांगने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन के घर वापस लौट गया. ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का है.
दरअसल जिले के मंडावली थाना क्षेत्र के चमरिया भगूवाला गांव से जिले के नांगल थाना क्षेत्र के मायापुरी गांव में गुरुवार को देवेन्द्र सिंह की बेटी राधिका की बारात आई हुई थी. दूल्हे तरुण को बग्गी से उतारने की रस्म अदा की जा रही थी. इसके लिए डीजे पर डांस रोकने को कहा गया, जिसके बाद दूल्हे और दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया. विवाद में दूल्हे ने दुल्हन के भाई के सिर पर कड़ा मार दिया, जिससे दुल्हन का भाई जख्मी हो गया.
दुल्हन इस बात पर अड़ गई
इस पूरे विवााद के बाद मामला थाने में चला गया. पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए दुल्हन के भाई रोहित को अस्पताल पहुंचाया. वहीं दूल्हे सहित अन्य बाराती भाग गए. काफी मशक्कत के बाद कुछ संभ्रांत लोगों ने दुल्हे और दुल्हन पक्ष में सुलह कराने की कोशिश की. इसके बाद दुल्हन स बात पर अड़ गई की दूल्हा माफी मांगे. हालांकि दूल्हे ने माफी मांगने से इनकार कर दिया. इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया और नांगल थाने पहुंच गई.
पुलिस ने किया केस दर्ज
फिर दूल्हे और पांच नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ दहेज मांगने और मांग पूरी न होने पर मारपीट का आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया. दूल्हा बिना दुल्हन को लिए वापस लौट गया. वहीं इस पूरे मामले में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशील कुमार सैनी ने कहा कि दुल्हन राधिका का तहरीर पर दूल्हे तरुण समेत धर्मेंद्र, कमल, अरुण और राहुल के साथ-साथ अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल