राजस्थान के सीमावर्ती जिले सतर्क: रेड अलर्ट के बीच बाजार बंद, सड़कें सुनसान
जयपुर: पाकिस्तान की सीमा से सटे राजस्थान के बीकानेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर और चूरू जिले में प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया हुआ है. हवाई हमले की आशंका के चलते शनिवार सुबह बाजारों को तुरंत बंद करवा दिया गया है और आमजन से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा जा रहा है. सभी सरहदी जिलों में हर तरह की आवाजाही रोक दी गई है. सड़कें सुनसान होने लगी हैं और सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. श्रीगंगानगर जिले में बिजली सप्लाई तक को प्रशासन ने रुकवा दिया है.
स्कूल-कॉलेज पहले ही बंद
इन सभी जिलों के स्कूल-कॉलेजों में पहले ही अगले आदेश तक परीक्षाएं रद्द करते हुए छुट्टियां कर दी गई हैं. खाने-पीने से लेकर फ्यूल और दवाइयों तक का स्टॉक कर लिया गया है. सभी राज्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और तुरंत ड्यूटी ज्वाइन करते हुए मुख्यालय पर रहने के निर्देश दिए गए हैं. सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से कहा गया है कि अपने-अपने फोन को हमेशा ऑन रखें और जरूरत के समय कॉल आने पर तुरंत ड्यूटी पर लौटें. संकट के इस समय में हर किसी को सहयोग करने की जरूरत है.
रिटायर्ड कर्मियों की मदद
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अनुसार, 'राजस्थान की 1000 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सीमा पाकिस्तान से लगती है. ऐसे में हम हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सेना और केंद्र सरकार के साथ मिलकर सभी जरूरी कदम उठाए जाएं. उनसे मॉक ड्रिल, ब्लैकआउट और सीमित मूवमेंट जैसे कदमों को प्रभावी बनाने के लिए जनजागरूकता बढ़ाने के लिए भी कहा गया है. उन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाए. सीमावर्ती जिलों में कोई कर्मचारी स्थानांतरण के कारण ड्यूटी से न चूके. जरूरत पड़ने पर रिटायर्ड कर्मियों और वॉलंटियर्स की मदद भी ली जाएगी.'

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल