लखनऊ से जम्मू और चंडीगढ़ की यात्राएं ठप, बढ़ते तनाव ने बढ़ाई चिंता
भारत-पाक के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. हालत युद्ध जैसे बने हुए हैं. सीमा पार से ड्रोन और गोलीबारी की जा रही है. हालत फिलाहल खराब बने हुए हैं. ऐसे में लोग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जम्मू-कशमीर व चंडीगढ़ की यात्रा निरस्त कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, तनाव के हालत में अब तक 1882 मुसाफिर टिकट रद्द करवा चुके हैं. उधर, अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का जोश हाई है.
जम्मू-कश्मीर, पंजाब व राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन व मिसाइल से हमला किया गया, जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया. इस तनातनी के चलते गर्मी की छुट्टियों में पर्यटन, निजी व अन्य कायों से जम्मू-कश्मीर, पंजाब आदि जगहों पर जाने वाले लोग अब यात्रा निरस्त करवा रहे हैं. युद्ध जैसे हालत के बीच वह सीमावर्ती इलाकों में जाने से कतरा रहे हैं.
लखनऊ से जम्मू जाते हैं रोजाना 1500 यात्री
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, लखनऊ से जम्मू के लिए अमरनाथ एक्सप्रेस, कोलकाता जम्मूतवी, बेगमपुरा, माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस ट्रेन अलग-अलग दिनों पर चलती हैं. लखनऊ से रोजाना जम्मू के लिए औसतन 1500 यात्री रवाना होते हैं. ऐसे ही लखनऊ-चंडीगढ एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन-चंडीगढ़ एक्सप्रेस आदि ट्रेनों से लोग चंडीगढ़ जाते हैं. सूत्र बताते हैं कि अगले एक हफ्ते के अंदर जिनके जम्मू व चंडीगढ़ के लिए टिकट बुक थे, उनमें से 1882 ने टिकट निरस्त करवा दिया है.
IRCTC एप से हुए टिकट केंसिल
भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण उत्तर प्रदेश के लखनऊ से जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ की यात्राएं रद्द हो रही हैं. जानकारी के मुताबिक, बुकिंग निरस्त कराने वालों में अधिकतर यात्री वे हैं, जिन्होंने आईआरसीटीसी के एप से टिकट बनवाए थे. शुक्रवार को चारबाग सहित अन्य स्टेशनों के आरक्षण केंद्रो से भी टिकट निरस्त करवाए गए हैं.हालांकि, अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है. लोग अमरनाथ यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए हैं. इधर, जिस तरह के हालात भारत-पाक बॉर्डर पर बने हैं, उसे देखते हुए सतर्कता बरतना आवश्यक है.

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल