सीमा तनाव के बीच PM मोदी ने भूपेंद्र पटेल से जानी राज्य की स्थिति
प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से टेलीफोन पर बातचीत की और सीमावर्ती राज्य के रूप में गुजरात की तैयारियों तथा सीमा पर तनाव की वर्तमान स्थिति में राज्य सरकार द्वारा की गई अग्रिम योजना का विवरण प्राप्त किया तथा इस संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया.
प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए उठाए गए पर्याप्त कदमों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की. खासतौर पर कच्छ, बनासकांठा, पाटन, जामनगर जैसे संवेदनशील जिलों में, जिनकी सीमा पाकिस्तान से लगती है.
7 घंटे तक रहा ब्लैक आउट
अधिकारियों ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार रात गुजरात के कच्छ और बनासकांठा के सीमावर्ती जिलों के कई हिस्सों में 7 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही. कच्छ और बनासकांठा दोनों जिले पाकिस्तान की सीमा से सटे हैं. अधिकारियों ने पुष्टि की कि भुज, नलिया, नखत्राणा और गांधीधाम कस्बों सहित कच्छ के कई हिस्सों में पाकिस्तान की किसी भी आक्रामक हरकत को रोकने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर पूरी तरह से बिजली गुल कर दी गई.
ड्रोन मिसाइलों को रोका
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने 7-8 मई की रात को उत्तरी और पश्चिमी भारत में सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर पाकिस्तान कू ओर से लॉन्च किए गए सभी ड्रोन और मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक दिया था.
अवंतीपोरा से भुज तक फैले हमलों के प्रयासों को तकनीकि से लैस एंटी-यूएवी और मिसाइल रक्षा प्रणालियों का इस्तेमाल करके प्रभावी ढंग से मुकाबला किया गया. जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि भारतीय धरती पर कोई नुकसान या हताहत न हो. रिपोर्टों के मुताबिक, भारत ने अपने एस-400 वायु रक्षा प्रणाली के जरिए से सभी ड्रोन और मिसाइलों को बेअसर कर दिया. इसी तरह बनासकांठा जिले के सुईगाम और उसके आसपास के 20 गांवों में ब्लैकआउट घोषित कर दिया गया.
इससे पहले गुरुवार को गुजरात के कच्छ जिले के खावड़ा गांव के पास ‘ड्रोन जैसी’ वस्तु का मलबा मिला था, जो भारत की पाकिस्तान सीमा के करीब है.

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल