मुंडन से लौटते वक्त हादसा: बिहार में हाइवे पर सूखे मक्के ने ली तीन युवकों की जान, पसरा शोक
बिहार के मधेपुरा में गुरुवार को बाइक फिसलने से एक युवती समेत तीन की मौत हो गई. यह हादसा ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र में एनएच 106 पर झलारी चौक के पास हुआ. मृतक की पहचान उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के फनहन गांव के बाबुल कुमार, शिवम कुमार और प्रियांशी कुमारी के रुप में हुई है. तीनों एक बाइक पर सवार होकर पारिवारिक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिंहेश्वर स्थान जा रहे थे. परिवार के अन्य सदस्य दूसरे वाहन सेे सिंंहेश्वर स्थान जा रहे थे. हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. वहींं आनन-फानन में तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार जैसे ही तेज रफ्तार हाईवा को साइड देने लगे, सड़क पर फैले मक्का के कारण बाइक फिसल गई. तीनों सड़क पर गिर पड़े और सामने से आ रही हाईवा से टकरा गए. टकरानेे के बाद तीनोंं गभीर रुप से घायल हो गए. हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी.
हादसे मेंं तीनों की मौत
इस हादसे के बाद बाबुल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, गंभीर रूप से घायल शिवम और प्रियांशी को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शिवम की मौत हो गई. घायल प्रियांशी को पटना रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया.
इस हादसे के बाद फनहन गांव में मातम छा गया है. तीन लोगों की एक साथ मौत से गांव में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मक्का सुखाने के लिए सड़क का इस्तेमाल करना घोर लापरवाही है. यही हादसे की वजह बना है. लोगों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही ग्वालपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची, तीनों शवों को सदर अस्पताल मधेपुरा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल