अब घर के बाहर भी नहीं मिलेगी मुफ्त पार्किंग! UP के इन 17 शहरों में लागू हुआ नया नियम।
उत्तर प्रदेश में घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने पर पार्किंग शुल्क देना पड़ेगा. जिनके घर में चार पहिया वाहन खड़े होने की सुविधा नहीं है, उन्हें अपनी गाड़ियों को रात में सड़क पर खड़ा करने के लिए पार्किंग के लिए फीस देनी होगी. राज्य सरकार ने इसके लिए कई शहरों चुना है, जहां वह पार्किंग के लिए कुछ जगह भी आरक्षित करेगी. इसके लिए नगर निगम ये जिम्मेदारी निभाएगा.
उत्तर प्रदेश सरकार ने 17 शहरों में रात को सड़क पर गाड़ी खड़ी करने के लिए पार्किंग शुल्क लगाने का फ़ैसला किया है. यह शुल्क उन लोगों से लिया जाएगा जिनके पास घर में अपनी गाड़ी खड़ी करने की जगह नहीं है. नगर निगम 90 दिनों के भीतर पार्किंग स्थलों की जानकारी जारी करेगा और पीपीपी मॉडल पर पार्किंग सुविधाएं विकसित करेगा. शुल्क की राशि अभी तय नहीं हुई है, लेकिन यह मामूली रहेगी. इससे शहरों में पार्किंग की समस्या कम होने की उम्मीद है.
इन शहरों में लगेगी पार्किंग फीस
पार्किंग शुल्क वाली यह अधिसूचना 17 शहरों के लिए उत्तर प्रदेश नगर निगम नियमावली-2025 की जारी कर दी गई है, इनमें राजधानी लखनऊ समते वाराणसी. अयोध्या, गोरखपुर, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, झांसी, फिरोजाबाद, मथुरा, मेरठ, शाहजहांपुर, प्रयागराज, मुरादाबाद, बरेली और सहारनपुर शामिल हैं. यहां लोगों को सड़कों पर रात में गाड़ी खड़ी करने के लिए पार्किंग फीस देनी होगी.
हरियाली वाली जगहों पर नहीं मिलेगा पार्किंग का ठेका
बताया गया है कि नगर निगमों में नगर आयुक्त की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय कमेटी बनेगी. इन कमेटी के सदस्य सचिव सहायक अभियंता को बने जाएगा. यह कमेटी 90 दिनों में पार्किंग की जगहों के लिए सूचना जारी करेगी. पार्किंग की सुविधा पीपीपी मॉडल पर विकसित करने के लिए लाइसेंस दिया जाएगा. हरियाली वाली जगहों पर पार्किंग का ठेका नहीं दिया जाएगा. इसके साथ ही शहरों में जाम की समस्या को देखते हुए त्योहारों और मेलों के मौके पर फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग की सुविधा दी जाएगी.
रात में सड़क पर वाहन खड़ा करने के लिए कितनी फीस देनी होगी यह अभी निर्धारित नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि पार्किंग फीस मामूली वसूली जाएगी. पार्किंग के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, फैक्ट्रियों, अस्पतालों, व्यावसायिक भवनों के पास सुविधा दी जाएगी.

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल