शहीद की पत्नी ने बताई 'सिंदूर' की कीमत, कहा- भारतीय सेना ने सिंदूर का लिया बदला
=छतरपुर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी. जिसके विरोध में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर बदला लिया है. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया है. इसमें करीब 100 आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है.
'हमें गर्व है भारतीय सेना पर'
ऑपरेशन सिंदूर का नाम अपने आप में बेहद भावुक और गहरा है. ये शब्द उस दर्द को बयां करता है, जिन्होंने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम हमले में अपने सुहाग को हमेशा के लिए खो दिया था. भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए अपने नागरिकों की खासकर उन महिलाओं की गरिमा को फिर से स्थापित किया जिन्होंने अपने पतियों को आतंकी हमले में खो दिया था. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर छतरपुर में रहने वाली शहीद की पत्नी रामरती बाई ने भारतीय सेना और पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि हमें सेना पर गर्व है.
पीएम ने शहीदों की विधवाओं को दिलाया न्याय
शहीद की पत्नी रामरती बाई ने कहा, "25 साल पहले देश के दुश्मनों ने मेरी मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था. सिंदूर की कीमत हम जानते हैं या वह महिलाएं जानती हैं जिन्होंने पहलगाम में अपना सिंदूर अपनी आंखों के सामने उजड़ता देखा था. पीएम मोदी और भारतीय सेना ने ऑपरेशन का नाम 'सिंदूर' रखकर उन सभी महिलाओं के साथ न्याय किया है, जिनका सुहाग देश के दुश्मनों ने उजाड़ा है."
आतंकवादियों को जड़ से खत्म कर देना चाहिए
बता दें कि छतरपुर जिले के ग्राम कर्री निवासी रामरती बाई अपने परिवार के साथ छतरपुर के पन्ना नाके के पास रह रही हैं. जब ईटीवी भारत की टीम ने उनके घर जाकर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बातचीत की तो उनका दर्द छलक पड़ा. उन्होंने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के दुश्मनों और आतंकियों को धरती से मिटा देने का आग्रह किया. रामरती ने कहा,"आतंकवादियों को चुन-चुनकर मार देना चाहिए."
शहीद की पत्नी ने बताया कैसे उजड़ा सिंदूर
रामरती बाई ने बताया, "हरिलाल अहिरवार सीआरपीएफ में सेवा दे रहे थे. उनकी ड्यूटी मध्य प्रदेश के शिवपुरी में थी, लेकिन बिहार में शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए एक टीम को भेजा गया था, जहां उनकी ड्यूटी बिहार के करकट गढ़ में चुनाव कराने में लगी थी. इसी दौरान 11 फरवरी 2000 को 5 गाड़ियों के काफिले पर माओवादियों ने हमला कर दिया था. बारूद से सेना की गाड़ियों को उड़ा दिया था, जिसमें 12 जवान शहीद हुए थे. वहीं इस हमले में हरिलाल अहिरवार जख्मी हालत में गाड़ी से बाहर निकले और दुश्मनों से लोहा लेते हुए सीने पर गोली खाकर शहीद हो गए थे. बता दें कि साल 1988 में शहीद हरिलाल अहिरवार सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे."

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल