रिम्स अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी, आरोपी फरार
झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स की सुरक्षा व्यवस्था फिर एक बार सवालों के घेरे में है. राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत रिम्स हॉस्पिटल से महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. घटना मंगलवार रात लगभग 8 से 9 के बीच की है. अस्पताल में ड्यूटी कर रही एक महिला डॉक्टर के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित महिला डॉक्टर ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह सीढ़ियों के सहारे अस्पताल के तीसरी मंजिल पर चला गया और फिर दूसरे रास्ते से फरार हो गया.
अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर के साथ की गई छेड़खानी की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया. पूरे मामले को लेकर रिम्स अस्पताल प्रबंधन की ओर से बरियातू थाना में एक एफआईआर दर्ज कराई गई है. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है.
जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने उठाए सवाल
इस मामले को लेकर रिम्स जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के द्वारा रिम्स की सुरक्षा में तैनात जवानों के कार्यशैली पर भी सवाल उठाया गया है. ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले होमगार्ड के जवानों पर भी कार्रवाई की मांग की जा रही है. जिस फ्लोर पर महिला डॉक्टर के साथ आरोपी के द्वारा छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया था, उस फ्लोर पर सुरक्षा में होमगार्ड के जवान मौजूद थे.
जांच के लिए बनाई टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए रिम्स प्रबंधन के द्वारा 4 सदस्य टीम का भी गठन किया गया है, जिनके द्वारा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. इसके साथ ही छेड़खानी मामले को लेकर थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है. पुलिस की टीम भी आरोपी की पहचान और उसकी धर पकड़ में जुट गई है. इस घटना से पूर्व 17 जनवरी 2025 को भी रिम्स की सुरक्षा में तैनात सैप के एक जवान के द्वारा अस्पताल में एक मरीज का इलाज कराने पहुंची लगभग 20 वर्षिय युवती के साथ, जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था.

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल