राजस्थान में हाई अलर्ट: स्कूलों की छुट्टी, दो एयरपोर्ट बंद, हर कोने पर पुलिस तैनात
जयपुर. भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों और पाकिस्तान बॉर्डर पर पूरी सावधानी बरती जा रही है. स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई. रेलवे स्टेशन बस स्टैंड पर पुलिस तैनात है. सीमावर्ती गांव के लोगों को बंकरों में रहने की सलाह दी गई है। बीकानेर और जोधपुर हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है जबकि जयपुर में चार उड़ाने रद्द की गईं.
पहलगाम की घटना का बदला लेते हुए भारत ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की और 9 जगहों पर मिसाइल हमले किए. इसमें राजस्थान की अहम भूमिका रही. राजस्थान से सटे पाकिस्तान क्षेत्र में एयर स्ट्राइक हुई. राजस्थान सीमा पर सेना की गश्त चल रही है. वायु सेवा के एयर क्राफ्ट भी सीमा पर तैनात हैं. ऐसे में हालात को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. बीकानेर और जोधपुर हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है जबकि जयपुर से चार उड़ाने रद्द की गईं. बीकानेर-बाड़मेर-जैसलमेर जिला कलेक्टर ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई. बीकानेर में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द की गई. उन्हें मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं. राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में फाइटर जेट की आवाज सुनाई दी.
देश की राजधानी दिल्ली को राजस्थान सीमा से जोड़ने वाली दिल्ली-जैसलमेर-बाड़मेर रेल मार्ग पर पड़ने वाले सभी प्रमुख स्टेशनों पर खास सावधानी बरती जा रही है. अलवर से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की जांच पड़ताल की गई तो स्टेशन पर लगातार लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. इस दौरान अलवर जंक्शन पर आरपीएफ-जीआरपी के सिपाही भी लोगों को जागरुक करते हुए दिखाई दिए. मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को सावधानी बरतने या किसी भी तरह के हमले में खुद को बचाने और बरती जाने वाली सावधानी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. अन्य प्रमुख स्थलों पर भी सावधानी बढ़ती जा रही है. लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को देने के लिए कहा गया है.

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल