‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर महराजगंज में निकाला गया जुलूस, लोगों ने बांटी मिठाइयां
महराजगंज, 7 मई । भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। इस कार्रवाई से पूरे देश में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने उत्साह के साथ इस ऑपरेशन का स्वागत किया।
महराजगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नौतनवा में स्थानीय लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए जुलूस निकाला। हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग तिरंगे झंडे के साथ सड़कों पर उतरे, भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना करते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ के नारे लगाए।
जुलूस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समर्थन में जयकारे गूंजे। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां बांटीं, पटाखे फोड़े और आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति की प्रशंसा की।
जुलूस में शामिल लोगों ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत अब पहले जैसा नहीं रहा। नया भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को करारा जवाब दिया। हम सरकार और सेना के साथ हैं। पाकिस्तान को समझ लेना चाहिए कि भारत अब हर आतंकी घटना का जवाब देगा। ऑपरेशन सिंदूर इसका जीता-जागता सबूत है। जुलूस में महिलाओं और युवाओं की भी बड़ी संख्या थी, जो तिरंगे के साथ सेना के समर्थन में नारे लगा रहे थे।
वहीं, कानपुर नगर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न हिस्सों में आतिशबाजी की और लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
बीजेपी के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने इस मौके पर कहा कि भारतीय सेना ने आतंकियों को उनके अड्डों पर जाकर नष्ट किया है। यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को दिखा दिया कि हम आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहे हैं।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल