केन्द्र सरकार के निर्देश पर आज देशभर में मॉक ड्रिल का आयोजन
जयपुर। केन्द्र सरकार के निर्देश पर आज देशभर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान में भी भी प्रस्तावित मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट हेतु मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्मय से दी है। सीएम भजनलाल ने इस संबंध एक्स के माध्यम से मंगलवार को कहा कि गृह मंत्रालय द्वारा देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जारी गाइडलाइन के अनुसार 7 मई, 2025 को आयोजित होने वाली मॉक ड्रिल को लेकर केवडिय़ा, गुजरात से आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च अधिकारियों के साथ बैठक ली। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार समन्वय स्थापित करने, आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली को सुदृढ़ करने एवं नागरिक सुरक्षा प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
वहीं इससे पहले वर्तमान परिदृश्य में राज्य में नागरिक सुरक्षा सुदृढ़ीकरण एवं क्रियाशीलता के आकलन हेतु केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत्त दिशा निर्देशों की पालना में मंगलवार को मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में राज्य के समस्त संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक एवं सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।
मुख्य सचिव सुधांश पंत ने भी अधिकारियों को दिए हैं ये निर्देश
सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत ने बुधवार को प्रस्तावित मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट हेतु संबंधित जिलों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि सभी संचार माध्यमों एवं सायरनो को तुरंत दुरुस्त किया जाकर संचार प्रणाली का सुदृढीकरण सुनिश्चित किया जाए।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल