CSK के लिए अब और चुनौतियाँ, KKR के खिलाफ प्लेइंग XI में हो सकते है बड़े बदलाव!
CSK vs GT: IPL 2025 का 57वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई की टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी हैं. वहीं कोलकाता की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए उनको हर मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी. चूंकि चेन्नई की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. तो ऐसे में कप्तान धोनी कोलकाता के खिलाफ होने वाले आगामी मैच में प्लेइंग XI में कुछ नए खिलाड़ियों को मौका देते हुए नजर आ सकते हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI में हो सकते हैं बदलाव
इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की बैटिंग के बारे में बात की जाए, तो पिछले कुछ मुकाबलों में उन्होंने युवा भारतीय खिलाड़ियों को मौका दिया है. शेख रशीद को पिछले कुछ मैचों से लागतार मौके मिल रहे हैं, लेकिन वहां उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है जिस वजह से उनकी जगह उर्विल पाटिल को डेब्यू करने का मौका मिल सकता हैं. उर्विल को हाल ही में चोटिल वंश बेदी की जगह टीम में शामिल किया गया है. उनके अलावा इस मुकाबले में टीम मिडल आर्डर में आंद्रे सिद्दार्थ को मौका दे सकती हैं. उन्हें दीपक हुड्डा की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है.
इस गेंदबाज को मिल सकता है डेब्यू का मौका
CSK की गेंदबाजी की बात करें तो खलील अहमद ने इस सीजन काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन उनका पिछला मैच भूलने योग्य रहा था. सीजन के अंत में CSK नए खिलाड़ियों को मौके दे सकती है. ऐसे में KKR के खिलाफ इस मुकाबले में कमलेश नागरकोटी को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. इसके अलावा स्पिन डिपार्टमेंट का दारोमदार रवींद्र जडेजा और नूर अहमद पर होगा. वहीं पेस बॉलिंग की जिम्मेदारी अंशुल कंबोज, मथीसा पथिराना और सैम करन पर होगी.
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XI
आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, सैम करन, रविंद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, आंद्रे सिद्दार्थ, एमएस धोनी, नूर अहमद, कमलेश नगरकोटी, अंशुल कंबोज, मथीसा पथिराना.
इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम दुबे.

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल