ऑपरेशन सिंदूर की गूंज मध्यप्रदेश तक, जनता और जनप्रतिनिधियों में दिखा जोश
पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एयर स्ट्राइक की है। इस सैन्य अभियान को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है, जिसमें तीनों सेनाओं ने साझा रूप से 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इस कार्रवाई के बाद देशभर में प्रतिक्रिया देखने को मिली, खासकर मध्य प्रदेश में देशभक्ति का माहौल नजर आया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय सेना की पोस्ट को रीपोस्ट किया और लिखा—"भारत माता की जय"। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, “ये नया भारत है, भारतीय सेना जिंदाबाद, जय हिंद। कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भी इस सैन्य कार्रवाई को लेकर गर्व व्यक्त किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने भी भारत माता की जय, जय हिंद लिखा। यह कार्रवाई न केवल आतंकी ठिकानों पर सीधा हमला है, बल्कि एक स्पष्ट संदेश भी है कि भारत अब हर हमले का जवाब दृढ़ता से देगा।
आज प्रदेश के पांच जिलों में मॉक ड्रिल
मध्यप्रदेश के पांच जिलों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और कटनी में बुधवार को शाम 4 बजे से 8 बजे तक हवाई हमले की स्थिति का मॉक ड्रिल किया जाएगा। इस मॉक ड्रिल में हवाई हमले का काल्पनिक संकेत जिलों को मिलेगा, जिसके बाद ब्लैकआउट, आग लगने की स्थिति में बचाव, अस्थायी अस्पताल की स्थापना और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने जैसे कई अहम अभ्यास किए जाएंगे। शाम 7:40 बजे ब्लैकआउट का का समय दिया गया है। मॉक ड्रील में सायरन के माध्यम से संकेत दिया जाएगा, जिसमें दो मिनट तक ऊंची-नीची आवाज वाला सायरन बजेगा। खतरे के समाप्त होने पर दोबारा दो मिनट तक सायरन बजाकर सामान्य स्थिति की सूचना दी जाएगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने घरों और कार्यालयों की लाइट्स बंद रखें, पर्दे गिराएं, अफवाह न फैलाएं और आपात सेवाओं को अवरोधित न करें।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल