नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें बढ़ीं, हाई कोर्ट ने तुरंत राहत देने से किया इनकार
लखनऊ: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. पाकिस्तान के मामले में नेहा सिंह राठौर को लखनऊ हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है. लखनऊ हाई कोर्ट के जज विवेक चौधरी और बीआर सिंह ने की सुनवाई के दौरान कोई राहत नहीं देते हुए 12 मई को अगली लगा दी है. इस मामले में सरकार की तरफ़ से AG विनोद शाही और GA वीके सिंह ने पक्ष रखा. हाल ही में हुए जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को नेहा सिंह राठौर ने बिहार चुनाव से जोड़ रही थीं, जिसे पाकिस्तान में बहुत पसंद किया गया और उसे वहां पर धड़ल्ले स शेयर भी किया जाने लगा. नेहा सिंह राठौर ने कहा कि ये हमला जानबूझकर कराया गया ताकि, बिहार विधान सभा चुनाव में मौजूदा सरकार को लाभ मिल सके. सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में नेहा सिंह राठौर ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री को इस हमले का साजिशकर्ता बताया था.
दर्ज कराई गई थी शिकायत
हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के संबंध में सोशल मीडिया पर कथित ‘देशद्रोही’ पोस्ट को लेकर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की एक अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई थी. शिवेंद्र सिंह नाम के शख्स ने ए़़डवोकेट मार्तंड प्रताप सिंह के जरिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 210 के तहत शिकायत दर्ज है. नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक पोस्ट में कहा कि सरकार से सवाल पूछने पर उन्हें देशद्रोही बताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की कोई सीमा नहीं है. उन्होंने कहा कि देशद्रोह के नाम पर जिस तरह से इतने ज़्यादा फ़र्ज़ीमुक़दमे दर्ज़ किये जा रहे हैंक्या हमारी क़ानून-व्यवस्था इस बेहद गंभीर शब्द को लेकर यूज्ड टू नहीं हो जाएगी? क्या इसका फ़ायदा उन असली अपराधियों को नहीं मिलेगा जो सच में देशद्रोही होंगे?.

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल