सुशासन तिहार के अंतर्गत औचक निरीक्षण के दूसरे दिन बेमेतरा जिले के ग्राम सहसपुर पहुंचे सीएम साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तहत अपने औचक निरीक्षण के दूसरे दिन आज बेमेतरा जिले के ग्राम सहसपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम सहसपुर में 13वीं-14वीं शताब्दी में निर्मित भगवान शिव और हनुमान के प्राचीन मंदिर का दर्शन किया और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। ग्राम सहसपुर के इस प्राचीन मंदिर का निर्माण कवर्धा के फणीनागवंशी राजाओं ने नागर शैली में कराया था।
गांव के सुरम्य वातावरण में स्थित यह मंदिर इस बात का जीता जागता प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ की धरती पर धर्म और आस्था के बीज बहुत पुराने हैं। ये मंदिर छत्तीसगढ़ की समृद्ध स्थापत्य कला के उत्कृष्ट उदाहरण हैं। सोलह खंभों पर टिका शिव मंदिर और आठ खंभों वाला हनुमान मंदिर बेहद खूबसूरत लगता है। आज भी इन मंदिरों का पुराना वैभव बरकरार है। ये अपने काल के प्रतीक के रूप में मौजूद हैं और हमारी समृद्ध कला संस्कृति का परिचय भी देते हैं। मुख्यमंत्री साय ने आज अपने औचक निरीक्षण से छत्तीसगढ़ के गांवों की आस्था के इस ऐतिहासिक पहलू को छुआ है।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल