राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' का बोनस ट्रेलर आया सामने, दर्शकों को मिली नई झलक
हाल ही में राजकुमार राव और वामिका गब्बी की बहुचर्चित फिल्म 'भूल चूक माफ' का बोनस ट्रेलर निर्माताओं द्वारा रिलीज किया गया है, जो दर्शकों के लिए एक तोहफा है। इस ट्रेलर में अभिनेता अपनी शादी के लिए तमाम उपायों को करते नजर आ रहे हैं और वह अपनी हल्दी की ही रश्म में फंसे दिख रहे हैं।
शादी की उलझनों में दिखे राजुकमार राव
'भूल चूक माफ' फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों को तोहफा देते हुए फिल्म का बोनस ट्रेलर लॉन्च किया है। एक मिनट 21 सेकेंड के इस बोनस ट्रेलर की शुरुआत में वामिका शादी के लिए राजकुमार राव को भगा लाती हैं। इसके बाद 'ट्रेलर में राजकुमार राव शादी करने के लिए तमाम उपायों को करते नजर आते हैं, जैसे सरकारी नौकरी खोजना, गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाना आदि। इसके साथ ही वह ट्रेलर में दो दिनों से हल्दी की रस्म में ही फंसे हुए हैं। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म के बोनस ट्रेलर में हंसी का डोज भरपूर है।
निर्माताओं ने शेयर किया खास संदेश
'भूल चूक माफ' फिल्म के बोनस ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, ‘रंजन बनाना चाहता है तितली को अपनी पत्नी, पर भसड़ से भरी है उसकी जिंदगी। क्या हल्दी पर ही इसकी कहानी अटकी रहेगी, या आगे भी बढ़ेगी?’ इसके आगे लिखा, ‘मनोरंजन, हंसी और सभी भावनाओं से भरपूर सबसे बड़ी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म देखें, केवल 4 दिन दूर।’
कब रिलीज हो रही फिल्म?
करण शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूल चूक माफ' 09 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा सीमा पाहवा अहम किरदार में हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज किया गया था।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल