विकास की राह पर भजनलाल सरकार, लोगों को मिली बड़ी राहत
जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अब प्रदेश के कोटा जिले के लोगों को कई बड़ी सौगातें दी हैं। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने रविवार को कोटा जिले की लोढाहेड़ा, हिंगोनिया और कनवास पंचायत में लोगों को सौगातें दी हैं। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने जल संसाधन, सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग के 13 करोड रुपए से अधिक के कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
इस दौरान हीरालाल नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य , सडक़, बिजली, पानी समेत सभी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए काम कर रही है। सांगोद विधानसभा क्षेत्र के तीनों ही उपखंड में कॉलेज खोल दिए गए हैं और भवन की भी व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इन कॉलेज का सबसे अधिक लाभ बेटियों को मिलेगा। उच्च शिक्षा के लिए बेटियों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
हीरालाल नागर ने ने कहा कि आवाँ चौराहे से धुलेट चौराहे तक 2 करोड रुपए की लागत से गौरव पथ बनेगा। इससे कॉलेज भी जुडेगा और बाईपास भी बेहतर होगा।
हर घर को भी पीने का शुद्ध पेयजल मिल सकेगा
नागर ने लोढ़ाहेड़ा में संबोधित करते हुए कहा कि कालीसिंध पर एनिकट बनने से यहां पडने वाले भंवर से मुक्ति मिलेगी। लोढ़ाहेड़ा से कूंकड़ाखेड़ी हनुमान जी तक तीन किलोमीटर ग्रेवल सडक़ बनी है। यहां सडक़ निर्माण के लिए बजट में प्रस्ताव ले लिया गया है। जल्दी यहां डामर रोड की स्वीकृति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि परवन से हर खेत को पानी मिलेगा तो हर घर को भी पीने का शुद्ध पेयजल मिल सकेगा।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल